Monday, January 26, 2026
news update

Day: August 30, 2024

Madhya Pradesh

केयर कम्पेनियन प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

शहडोल  सिविल सर्जन डॉ जीएस परिहार ने जानकारी दी है कि आज जिला अस्पताल में केयर कम्पेनियन प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश का एक अनूठा प्रयास है जिसमे सहयोगी संस्था नूरा हेल्थ द्वारा इस कार्यक्रम को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं, कम्पैनियन का अर्थ हैं साथी इस कार्यक्रम का मुख्य  उद्देश्य अस्पताल में भर्ती रोगियों के साथ आने वाले परिजनों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना है।

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री ने बताई पांच वर्षीय योजनाएं, गोवा में हुआ पश्चिमी व मध्यवर्ती क्षेत्रों के मंत्रियों का सम्मेलन

रायपुर. केंद्रीय पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पश्चिमी और मध्यवर्ती राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन गोवा के पणजी में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करना था। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में सुधार और नए आयाम जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों से सहयोग और समर्थन का आह्वान किया।

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव से सौजन्य भेंट उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध भोपाल Read moreमहाकाल मंदिर में भक्त की जेब से 11 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चार बदमाशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे-भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हुईं, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर हुआ सुदृढ़

रायपुर. महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए यह योजना एक कारगर कदम सिद्ध हो रही है। प्रदेश के महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूवात की गयी है, इस योजना के आने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है, इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। जिसे महिलाएं अपने आवश्यकतानुसार दैनिक जीवन में होने वाले खर्च में उपयोग कर रही है एवं

Read More
National News

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने सुखबीर सिंह बादल को किया तनखैया घोषित

अमृतसर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई गई है. श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दे दिया है. सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने का आरोप है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर तनखैया क्या होता है और इसमें कैसी सजा मिलती है. बादल को माफी मांगने का आदेश अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को साधारण सिख

Read More
error: Content is protected !!