Day: July 30, 2024

Breaking NewsBusiness

भारत की सोने की मांग ऊंची कीमतों के कारण अप्रैल-जून तिमाही में पांच प्रतिशत घटी: डब्ल्यूजीसी

मुंबई  भारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग रिकॉर्ड उच्च कीमतों के कारण पांच प्रतिशत घटकर 149.7 टन रह गई। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ‘दूसरी तीमाही 2024 सोना मांग रुझान’ रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में इसी तिमाही में सोने की मांग 158.1 टन थी जो 2024 में 149.7 टन रह गई। हालांकि, मूल्य के संदर्भ में सोने की मांग दूसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 93,850 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 82,530 करोड़ रुपये

Read More
Madhya Pradesh

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नरोदा ग्राम में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

सागर/खुरई पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नरोदा गांव पहुंच कर बाढ़ से हुई तबाही का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गांव में हुए नुकसान का तीन दिन के भीतर सर्वे करते हुए पीड़ितों को अधिकतम राहत प्रदान की जाए। उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई की रात 10 बजे भारी बारिश के कारण गांव के पास बहने वाली नरेन नदी ने गांव को चपेट में ले लिया। जिससे आई बाढ़ में नरोदा गांव के दर्जनों घरों में पानी घुस गया था।

Read More
Sports

बोपन्ना ने ओलंपिक में हार के साथ ही खेल से संन्यास लिया

पेरिस  भारत के सबसे अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ओलंपिक पुरुष युगल के पहले दौर में हार के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। 43 साल के बोपन्ना और उनके जोड़ीदार श्रीराम बालाजी की जोड़ी को फ्रांसीसी जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बोपन्ना ने कहा कि मैंने देश के लिए अपने करियर का अंतिम मैच खेल लिया है हालांकि मैं जीत के साथ अलविदा कहना चाहता था पर वैसा नहीं हो पाया। बोपन्ना और बालाजी को एडवर्ड रोजर वासेलिन और गेल मोनफिल्स की

Read More
Politics

बंगाल में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने बड़ा ऐक्शन लिया, अधीर रंजन चौधरी का इस्तीफा

कोलकाता पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में भी करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से अधीर रंजन चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस महासचिव और पश्चिम बंगाल में प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने यह जानकारी दी। बता दें कि सोमवार को ही अधीर रंजन समेत पश्चिम बंगाल के कई नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में ही उन्हें हटाने का फैसला लिया है। बता

Read More
Sports

2036 ओलंपिक भारत में ही होंगे : नीता अंबानी

मुंबई रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आईओसी.) में एकमात्र भारतीय प्रतिनिधि नीता अंबानी ने कहा है कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। नीता ने ओलंपिक में भारत के पहले कंट्री हाउस (इंडिया हाउस) का उद्धाटन भी किया था। उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत ही करेगा। नीता ने कहा कि ऐसा वहीं नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीय भी चाहते हैं। नीता के नेतृत्व में ही पेरिस ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारत का कंट्री हाउस बना है। इंडिया हाउस, पेरिस ओलम्पिक

Read More
error: Content is protected !!