Day: July 30, 2024

RaipurState News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत को दी बधाई, भारत को ओलंपिक में मिला एक और पदक

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि सुश्री मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है। —- रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल श्री

Read More
National News

राज्यसभा में बजट पर बोलते हुए नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा- हम वर्ल्ड इकोनॉमी में 15 प्रतिशत का योगदान दे रहे हैं

नई दिल्ली राज्यसभा में बजट पर बोलते हुए नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि हम वर्ल्ड इकोनॉमी में 15 प्रतिशत का योगदान दे रहे हैं। भारत का ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत है, जो अमेरिका, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, फ्रांस जैसे विकसित देशों से कहीं अधिक है। एक समय पर भारत में 92 प्रतिशत मोबाइल विदेश से आयात होते थे। आज स्थिति यह है कि 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टील उत्पादन में हम विश्व में नंबर दो पर आ गए हैं। विश्व में

Read More
Madhya Pradesh

लोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन करें, इन्हें अतिक्रमण मुक्त करें: मंत्री डॉ. शाह

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परसिम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि प्रदेश में एवं प्रदेश के बाहर राज्य सरकार के स्वामित्व वाली लोक परिसम्पत्तियों का प्रदेश की जनता के हित में बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जाये। इन्हें अतिक्रमण मुक्त कर इनका समुचित संधारण किया जायें। यदि लोक परिसम्पत्तियों का निर्वर्तन किया जाना है, तो विधिवत प्रक्रिया एवं मापदण्डों का अक्षरश: पालन किया जाये। लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश

Read More
Madhya Pradesh

निर्माणाधीन परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और सुरक्षा का रखा जाये विशेष ध्यान : मंत्री श्री सिंह

भोपाल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ संकल्प पत्र में विभाग से संबंधित संकल्पों के क्रियान्वयन, पिछले 8 माह की विभाग की उपलब्धियाँ एवं वर्तमान परियोजनाओं की प्रगति सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने संकल्प पत्र में उल्लिखित विभाग संबंधी संकल्पों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय-सीमा का ध्यान रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले आठ माह में विभाग की उपलब्धियों की सराहना की एवं अधिकारियों को और बेहतर कार्य

Read More
National News

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 84 पर पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषित

कोझिकोड वायनाड भूस्खलन त्रासदी में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब यह आंकड़ा 84 पहुंच गया है। प्रभावित क्षेत्रों में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। केरल के मुख्य सचिव डॉ. वी. वेणु ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने वायनाड के चूरलमाला में हुए भूस्खलन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस गंभीर त्रासदी को ध्यान में रखते हुए, केरल में मंगलवार और बुधवार

Read More
error: Content is protected !!