Day: July 30, 2024

Madhya Pradesh

मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रामीणों से बारिश के समय पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के निर्देश पर स्वच्छ पेयजल संबंधी सावधानियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिये प्रचार रथ के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर जन जागरूकता अभियान चालाया जा रहा है। मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रामीणों से बारिश के समय पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की है। प्रचार रथ बारिश में दूषित पेयजल से पेट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिये बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी गाँवों में जाकर दे रहा है। यह रथ प्रतिदिन जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर

Read More
National News

पुणे में एक दर्दनाक घटना, ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करने के लिए लड़के ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

पुणे पुणे में एक दर्दनाक घटना हुई है। ऑनलाइन गेम के टास्क को पूरा करने के लिए 15 साल के एक लड़के ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में लड़के की ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़के को पिछले 6 महीने से ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगी थी। वह हर दिन कई घंटे लगातार मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। घर वालों के कई बार समझाने के बावजूद लड़के की लत बढ़ती गई और घटना वाले दिन युवक पूरे

Read More
Politics

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा, 2026 तक बनाएंगे हरित प्रदेश

शिमला कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा है। सरकार ने 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने का संकल्प लिया है।राजधानी शिमला में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को पाने के लिए कई नियमों में परिवर्तन किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 18 महीने पहले जब हमारी सरकार बनी और मैने मुख्यमंत्री पद

Read More
Politics

राघव चड्ढा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- चारों तरफ से आ रही केजरीवाल को रिहा करने की मांग

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य पर आम आदमी पार्टी सहित इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। आप नेता राघव चड्ढा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पत्रकारों से कहा, “आज जंतर मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। आज इस मंच पर इंडिया गठबंधन की एकता नजर

Read More
Madhya Pradesh

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा- मेडिकल छात्रों के लिए हिन्दी में पाठ्य सामग्री उपलब्ध करायें

भोपाल   उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में हिन्दी में एमबीबीएस (चिकित्सा शिक्षा) पाठ्य-सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व चिकित्सा शिक्षा के सभी वर्षों की पाठ्य-पुस्तकों की हिन्दी भाषा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उप-मुख्यमंत्री ने वर्षवार और विषयवार पाठ्यपुस्तकों के लिप्यंतरण कार्य की समीक्षा की। श्री शुक्ल ने हिन्दी भाषा में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का लाभ ले रहे छात्रों के फीडबैक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। लगभग 10 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दी भाषा की पाठ्य-पुस्तकों का

Read More
error: Content is protected !!