Day: June 30, 2024

International

‘महिलाओं का अधिकार हमारा आंतरिक मुद्दा’, संयुक्त राष्ट्र की चिंता पर भड़की अफगानी तालिबान सरकार

काबुल. संयुक्त राष्ट्र की बैठक से पहले ही तालिबान प्रशासन भड़क गया है। दरअसल, महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव के उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र समिति (सीईडीएडब्ल्यू) ने हाल ही में अफगानिस्तान के भविष्य पर आयोजित हो रही बैठक में महिलाओं व लड़कियों को शामिल ना किए जाने पर गहरी चिंता जताई थी। अब इस पर तालिबान प्रशासन की प्रतिक्रिया आई है। उसका कहना है कि अफगानिस्तान की महिलाओं के अधिकारों की मांग एक आंतरिक मुद्दा है। बता दें, अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान की वापसी के बाद देश

Read More
National News

थल और नौसेना प्रमुख बन दो सहपाठी रचेंगे इतिहास, 50 साल पहले साथ पढ़े हैं ले. जनरल द्विवेदी और एडमिरल त्रिपाठी

नई दिल्ली. भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी थल और नौसेना के सेवा प्रमुख होंगे। सेना प्रमुख नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरन दिनेश त्रिपाठी ने 1970 के दशक की शुरुआत में कक्षा 5वीं-ए तक एक साथ स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच गहरा संबंध था। अलग-अलग बलों में रहने के बावजूद भी दोनों हमेशा संपर्क में रहे। जानकारी के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 70 के दशक में मध्य प्रदेश

Read More
International

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले, मासूम बच्चे समेत 18 की मौत और 42 घायल

अबुजा. पूर्वेात्तर नाइजीरिया में तीन आत्मघाती हमले हुए। इन तीन आत्मघाती हमलों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 19 गंभीर रूप से घायल हुए। बोको हराम के आतंकवादियों ने 2014 में ग्वोजा पर कब्जा कर लिया था, जब समूह ने उत्तरी बोर्नो के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। 2015 में चाड की सेना की मदद से नाइजीरियाई सेना ने इस शहर पर पुनः कब्जा कर लिया था, लेकिन तब से समूह ने शहर के पास के पहाड़ों से हमले जारी रखे हैं। बता दें कि

Read More
National News

मानसून दो दिन में ढंक लेगा, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी व पूर्वी राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली. मौसम विभाग के मुताबिक, असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं

Read More
International

फ्रांस में दक्षिणपंथी ताकतें करेंगी बदलाव, चुनाव में मैक्रों की साख दांव पर

पेरिस. फ्रांस में संसदीय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव को बहुमत की आस लगाए बैठे राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। मैक्रों के गठबंधन को वामपंथी गठबंधन से मजबूत चुनौती मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में पहली दक्षिणपंथी सरकार बन सकती है, जो यूरोपीय संघ में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में छह जून को यूरोपीय संसद के लिए

Read More
error: Content is protected !!