Day: June 30, 2024

National News

संसद में नीट-अग्निपथ और मंहगाई पर होगा हंगामा, राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष करेगा जोरदार बहस

नई दिल्ली. लोकसभा और राज्यसभा कल कई मुद्दों पर सुनवाई के लिए तैयार है। यहां सोमवार को नीट परीक्षा में हुई धांधली, अग्निपथ पहल और महंगाई जैसे कई मुद्दों पर गरमागरम बहस देखने को मिलेगी। पेपर लीक मामले के अलावा विपक्ष बेरोजगारी का मुद्दा भी उठा सकता है। लोकसभा में भाजपा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने के लिए तैयार हैं। प्रस्ताव का समर्थन पहली बार लोकसभा सदस्य बनीं बांसुरी स्वराज करेंगी जो भाजपा की दिग्गज नेता दिवंगत सुषमा

Read More
D-Bilaspur-DivisionDistrict bilaspur

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस हुई दुर्घटना का शिकार, एक दर्जन यात्री हुए घायल, नवजात की मौत

बिलासपुर लालखदान ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। इसके बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। वहीं, नवजात बालक की मौत हो गई है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि रविवार की दोपहर बिलासपुर बस स्टैंड से बस मस्तूरी की ओर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस लाल खदान ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस के सामने बाइक सवार आ गया। बाइक

Read More
cricket

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी टी20 मैच में तीन रिकॉर्ड दर्ज हुए, तोड़ने में खिलाड़ियों को छूट जाएंगे पसीने

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने चौथे प्रयास में आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब जीता है। इससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम 2022 में हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई लेकिन वहां भी हार मिली। पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 में भी टीम ने लगातार मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को शिकस्त मिली। हालांकि इस बार लगातार आठ जीत के साथ भारतीय टीम

Read More
International

इस्राइल-हिजबुल्लाह के बीच हमले बढ़े, अमेरिका ने भी युद्धपोत भेजकर दी चेतावनी

वॉशिंगटन. दुनिया पहले ही दो युद्धों से जूझ रही है, अब एक और संघर्ष की आहट ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों तरफ से हमले बढ़े हैं और ऐसी आशंका है कि दोनों पक्ष पूर्ण युद्ध का एलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने का खतरा पैदा हो जाएगा। इसे लेकर पूरी दुनिया में चिंता है। हालात को देखते हुए अमेरिका ने भी इस्राइल के समर्थन में अपना युद्धपोत भूमध्य सागर भेज

Read More
National News

नए कानून में अब ठग 420 नहीं अब 316 कहलाएंगे, हत्यारों को 302 में नहीं अब 101 में मिलेगी सजा

नई दिल्ली. देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे तीन आपराधिक कानून 1 जुलाई से बदल जाएंगे। दिसंबर 2023 में संसद द्वारा पारित तीन कानून अगले महीने से पूरे देश में प्रभावी हो जाएंगे। तीनों नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम कहे जाएंगे, जो क्रमश: भारतीय दंड संहिता (1860), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (1898) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (1872) का स्थान लेंगे। कानूनों में प्रभावी होने के साथ ही इनमें शामिल धाराओं का क्रम भी बदल जाएगा। आइये जानते हैं आईपीसी की कुछ

Read More
error: Content is protected !!