Day: May 30, 2025

Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता गरीब, वंचित, कमजोर वर्ग के कल्याण के साथ लोकतंत्र की सुदृढ़ता और देश की प्रगति के लिए समर्पित है। हिन्दी पत्रकारिता ने ऐसे अनमोल रत्न प्रदान किए हैं, जिन्होंने पत्रकारिता जगत के साथ हिंदी साहित्य को भी समृद्ध किया। मुख्यंमत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता जगत के सभी बंधुओं को अपने कर्तव्य निर्वहन से नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।  

Read More
Madhya Pradesh

मोदीः दुर्लभ संकल्प-शक्ति के अतुल्य नायक

मोदीः दुर्लभ संकल्प-शक्ति के अतुल्य नायक  अखंड पराक्रम के महायात्री मोदी -विष्णुदत्त शर्मा सन् 2014 के पहले भारतीय जनमानस ने धीरे-धीरे यह मान लिया था कि आतंकवादी हमले हमारी नियति हैं और इसके बदले में कुछ किया नहीं जा सकता। यह धारणा तब और प्रबल हो गई जब मुंबई में 26/11 का हमला हुआ। पाकिस्तान से आये आतंकियों ने हमारे देश की आर्थिक राजधानी का सरेआम सीना छलनी कर दिया था। सारा देश आक्रोश से भर गया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री की लाचार चुप्पी ने देश की जनता और सेना

Read More
Madhya Pradesh

स्थानांतरण पर प्रतिबंध से छूट की अवधि को 10 जून,2025 तक बढ़ाया

भोपाल राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति द्वारा 1 मई से 30 मई 2025 तक की अवधि के लिये स्थानांतरण पर प्रतिबंध शिथिल किया गया था। राज्य शासन ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध से शिथिलता अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्थानांतरण पर प्रतिबंध से शिथिलता अवधि को बढ़ाकर 10 जून 2025 किया गया है। Read moreमहाकाल मंदिर में भक्त की जेब से 11 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चार बदमाश 

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा के स्थापना दिवस की बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस की गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद पी. सांवत और नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और विकास के नए प्रतिमान की धरा गोवा, सदैव प्रगतिपथ पर गतिमान रहे और नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, प्रसन्नता की बढ़ोतरी हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है।  

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु अर्जन देव जी के ज्योतिजोत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवे गुरु, परम श्रद्धेय गुरु अर्जन देव जी के ज्योतिजोत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी ने विश्व कल्याण के लिए सेवा, दया और स्नेह का जो संदेश दिया, उसे हम पूरी प्रतिबद्धता से आत्मसात कर रहे हैं। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु अर्जन देव जी का समर्पण सदैव हम सब का मार्गदर्शन करता रहेगा।  

Read More
error: Content is protected !!