एशियाई टेटे चैंपियनशिप में भारतीय लड़के और लड़कियों ने जीते स्वर्ण पदक
नई दिल्ली भारत की अंडर-19 और अंडर-15 लड़के और लड़कियों ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम दिन एकल और युगल स्पर्धा के सभी संभावित स्वर्ण पदक जीते। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, श्रीलंका के कैंडी में कल रात खेले गए मुकाबलों में भारतीय लड़कों और लड़कियों ने स्वर्ण पदक के साथ एकल मुकाबलों में अपने खाते में चार रजत पदक भी जीते। अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में अंकुर भट्टाचार्जी ने जश मोदी को 11-8, 5-11, 11-9, 11-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Read More