Day: January 30, 2025

Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान से प्रयागराज की घटना के संदर्भ में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा रीवा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सीमा से

Read More
Movies

बतौर कलाकार कुछ नया करने के साथ दर्शकों को बेहतर दे पाऊं यही कोशिश होती है : शाहिद कपूर

मुंबई शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म देवा के लिए काफी चर्चाओं में है। इस शुक्रवार देवा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। रिलीज के पहले अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री पूजा हेगड़े जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े देश की राजधानी दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के लिए आए और मीडिया से चर्चा करते हुए फिल्म के बारे में विस्तार से बात की।  इस मौके पर शाहिद कपूर ने प्रदेश टाइम्स के संपादक जगदीश ज्ञानचंदानी से विशेष

Read More
Madhya Pradesh

माननीय सांसदगणों द्वारा नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ

भोपाल भोपाल मंडल के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज 30 जनवरी 2025 (गुरुवार) को माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं माननीया सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माननीय सांसदगणों ने नर्मदापुरम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित ठहराव की शुरुआत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस

Read More
Madhya Pradesh

रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन पूरी तत्परता से कार्यरत : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रयागराज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रीवा मार्ग से प्रयागराज जा रहे सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी सेवा में पूरी तत्परता से कार्यरत है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा के दौरान लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संदर्भ में उनसे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार की

Read More
National News

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम कदम उठाया, सेवानिवृत्त जजों को एडहॉक जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश कर सकते हैं

नई दिल्ली देशभर के हाई कोर्ट में लंबित पड़े आपराधिक मामलों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम कदम उठाया है। जिसके मद्देनजर अब सभी हाई कोर्ट को यह अधिकार मिल गया है कि वे सेवानिवृत्त जजों को एडहॉक (अस्थायी) जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश कर सकते हैं। इससे पहले, अप्रैल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में कहा था कि सिर्फ उन्हीं हाई कोर्ट में एडहॉक जजों की नियुक्ति की जा सकती है जहां रिक्तियों की संख्या 20% से कम हो। लेकिन अब

Read More
error: Content is protected !!