सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
बस्तर

बीजापुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत… रात में भाजी और चावल खाकर सोए, सुबह नींद से जागे ही नहीं…

इम्पैक्ट डेस्क.

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। जांगला थानाक्षेत्र के जैगुर गांव में बोमड़ा माड़वी व उसके 2 बेटे मुगरु व रामू की मौत की खबर सामने आई। घटना के समय बोमड़ा की पत्नी अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। परिवार के 3 सदस्यों के मौत की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य अमले की टीम गांव पहुंची। भैरमगढ़ के बीएमओ आदित्य साहू ने परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में भोजन कर सोए, लेकिन सुबह कोई नहीं उठा।

बीएमओ की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर सीएमएचओ ने बताया कि मृतकों व परिवार के अन्य सदस्यों ने रात में कोलियरी भाजी व चावल खाकर सोए थे। इसके बाद तीनों सुबह उठे ही नहीं। सीएमएचओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला समझ में नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। ग्रामीण व परिवार वाले पीएम करवाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों को पीएम कराने कहा, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। मुआवजे के प्रावधान के तहत मामला बनेगा तो उसे भी दिया जा सके। जांगला थाना प्रभारी आरएन गौतम ने बताया की एक ही परिवार में 3 लोगों की मौत हुई है। पुलिस परिजनों से बात करेगी और मामले की जांच करेगी। 

जंगली मशरूम भी बनती है मौत की वजह
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत की खबर से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से इसे माओवादी घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा था, लेकिन हत्या करने जैसा कोई प्रमाण नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कोई जहरीला पदार्थ को अंजाने में परिवार ने खा लिया होगा। बता दें कि बारिश के समय में बस्तर के जंगलों में देशी मशरूम की पैदावार बहुतायत में होती है। इनमें कई प्रकार के मशरूम बेहद जहरीले होते हैं। बारिश के दौरान आदिवासी ऐसे कंदमूल खाकर अक्सर बीमार पड़ जाते हैं और कई बार मौत भी हो जाती है। शासन द्वारा ऐसे जहरीले कंदमूल और मशरूम को न खाने को लेकर कोई जागरुकता अभियान भी नहीं चलाया जाता।