Day: November 29, 2024

Sports

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन का दमदार प्रदर्शन, सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधू ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी। सिंधू ने जीत के बाद कहा, ”आज का मैच

Read More
Politics

अब दिल्ली में चुनावी मैदान सजने लगा, ‘सभी 70 सीटों पर अकेले उतरेंगे, चुनाव के बाद तय होगा सीएम: कांग्रेस

नई दिल्ली हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब दिल्ली में चुनावी मैदान सजने लगा है. यहां सियासी बिसात बिछने लगी है और इसी के साथ दिल्ली की सत्ता किसके हाथ होगी इस पर भी चर्चाओं के बाजार गर्म होने लगे हैं. इसी बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे और गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव के बाद ही अपने सीएम चेहरे का ऐलान करती है और इस बार भी यही प्रक्रिया

Read More
National News

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे ने कहा ‘कड़े फैसले लेने होंगे’, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की कलह पर किया मंथन

नई दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। बैठक में खरगे ने कहा कि चुनाव परिणामों से सबक लेकर कठोर निर्णय लेने होंगे। जवाबदेही तय करनी होगी और खामियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। अंदरूनी कलह से होता है नुकसान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की कलह पर मंथन किया। उनका

Read More
National News

देश में वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत रही भारत की जीडीपी विकास दर, राजकोषीय घाटे में आई कमी

नई दिल्ली राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का जीडीपी डेटा जारी किया। जुलाई से सितंबर तिमाही में जीडीपी विकास दर 5.4 प्रतिशत रही है। हालांकि, जीडीपी वृद्धि में दूसरी तिमाही में धीमापन देखने को मिला है। लेकिन, भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान 7.2 प्रतिशत निर्धारित किया है। वित वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर 2.2 प्रतिशत,

Read More
National News

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सड़क हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद का किया ऐलान

नई दिल्ली महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। पीएम मोदी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। गोंदिया में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक बस पलट जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा गोंदिया-कोहमारा राज्य

Read More
error: Content is protected !!