Day: August 29, 2024

Movies

भारत में ‘जोकर 2’ की रिलीज डेट बदली

न्यूयॉर्क हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी ‘जोकर’ के सीक्वल ‘जोकर 2’ यानी ‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर दर्शक खुशी से झूम उठेंगे। वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने खुलासा किया है कि ये मूवी अपने तय समय से दो दिन पहले 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा लीड रोल में हैं। जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है। जोकिन

Read More
Madhya Pradesh

दमोह के सेंट नॉर्बर्ट स्कूल को छात्रों को लौटानी होगी 2 करोड़ की फीस और पुस्तकों की राशि, कलेक्टर के आदेश

दमोह दमोह के सेंट नॉर्बर्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल पर जुर्माना लगाया गया है, साथ ही दो करोड़ से अधिक की राशि छात्रों को लौटाने का आदेश दिया गया है। ये राशि स्कूल ने फीस और पुस्तकों की कीमत के रूप में वसूल की थी। दमोह कलेक्टर एवं अध्यक्ष मप्र निजी (विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) जिला समिति सुधीर कुमार कोचर ने सेंट नॉर्बर्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल को फीस तथा पुस्तकों की राशि 2 करोड़ 6 लाख 32 हजार 293 रुपए छात्रों को वापस करने के निर्देश दिए हैं।

Read More
Madhya Pradesh

2 सितंबर को श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी, तैयारियों को लेकर हुई बैठक, जानिए क्या रहेगा खास

 उज्जैन  श्रावण-भादौ मास में दो सितंबर सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। सवारी में व्यवस्थाओं के निर्धारण के लिए  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में बैठक हुई। शाही सवारी में भगवान महाकाल की पालकी पालकी स्वागत करने के लिए 100 स्वागत मंच लगाने का निर्णय लिया गया। सवारी में 70 भजन मंडलियां शामिल होंगी। भगवान महाकाल की शाही सवारी करीब सात किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर 500 से अधिक बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। भगवान महाकाल की पालकी को रात 10 बजे तक पुन: महाकालेश्वर

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए D.Ed जरूरी, B.Ed वालों की नियुक्त होगी निरस्त, आदेश जारी

भोपाल प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में अब प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए B.Ed की जगह D.Ed होगा जरूरी होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिया आदेश भी जारी किया है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार प्रदेश में प्राइमरी भर्ती से जुड़े नियमों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। बता दें कि 11 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक की व्यवसायिक योग्यता बीएड से संबंधित एक आदेश पारित किया था। जिसमें एनसीटीई

Read More
Madhya Pradesh

धार में भारी बारिश बरखेड़ा डैम के गेट खोले, इंदौर के पातालपानी में झरना फूट पड़ा

भोपाल/ इंदौर धार में बरखेड़ा डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, इंदौर के पातालपानी में झरना फूट पड़ा है।मध्यप्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन की 90% है। 3.7 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां 45 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी।

Read More
error: Content is protected !!