चारधाम यात्रा पर बारिश का असर, सड़कों पर मलबा आने से रुक-रुक कर चल रही यात्रा
देहरादून, उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में जुटा है। सड़कों पर जगह-जगह चट्टानों से टूटकर मलबा गिर रहा है। इससे खतरें की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में पिछले तीन दिनों
Read More