Day: June 29, 2024

Sports

प्रज्ञानानंदा ने सुपरबेट क्लासिक टूर्नामेंट के तीसरे दौर में गुकेश से ड्रा खेला

बुकारेस्ट भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा तीसरे दौर में हमवतन डी गुकेश से ड्रा खेलने के बाद सुपरबेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त हासिल करने से चूक गये। टूर्नामेंट में तीन दिन में पहली बार 10 खिलाड़ियों के डबल राउंड रोबिन में सभी पांच मैच ड्रा रहे। अभी 350000 डॉलर की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में छह दौर बाकी हैं। सभी ड्रा से बढ़त हासिल करने वाले खिलाड़ी के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुकेश अमेरिका के फैबियानो कारूआना के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।

Read More
Sports

मालविका ने क्रिस्टी को हराकर उलटफेर किया, अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

फोर्ट वर्थ  भारतीय खिलाड़ी मालविका बंसोड ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर पर तीन गेम की रोमांचक जीत से अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नागपुर की 22 साल की मालविका ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता क्रिस्टी को 10-21 21-15 21-10 से शिकस्त दी। 49वीं रैंकिंग की मालविका ने हायलो ओपन 2022 में क्रिस्टी को हराया था जब स्कॉटलैंड की शटलर ने चोट के कारण दूसरे गेम में रिटायर होने का फैसला किया था। भारतीय खिलाड़ी इससे पहले क्रिस्टी से दो

Read More
National News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर के सामने बेबस नजर आया प्रशासन, लौटे खाली हाथ

सोनीपत हरियाणा की नायब सरकार भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर गैंगस्टरों के अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाने की मुहिम चलाए हुए है। लेकिन हरियाणा के सोनीपत में एक ऐसी घटना घटित हुई जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अक्षय पलड़ा के मकान को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन प्रशासन यहां बेबस नजर आया। क्योंकि गैंगस्टर के घर को ध्वस्त करने के लिए उसे जेसीबी ही नहीं मिली। इस घटना के बाद

Read More
RaipurState News

मुख्यमंत्री की विशेष पहल से मिली नई सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर आम नागरिकों को एक और नई सुविधा परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही है। आवेदक के पते पर नहीं पहुंचने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र अब संबंधित आवेदकों को उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष यह बात सामने आई कि परिवहन विभाग द्वारा डाक के माध्यम

Read More
International

हूती विद्रोहियों का लाल सागर में जहाज पर हमला, दागे 5 मिसाइल, अमेरिका के हटते ही बढ़ गए अटैक

दुबई  यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजर रहे एक पोत पर शुक्रवार को मिसाइल हमले किए। ब्रिटेन की सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने यह जानकारी दी। हूती विद्रोही इस अहम समुद्री मार्ग पर पोतों को कई बार निशाना बना चुके हैं। ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन’ (यूकेटीएमओ) केंद्र ने बताया कि यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेदा के तट से गुजर रहे पोत के पास पांच मिसाइल गिरीं। यूकेटीएमओ ने बताया कि इन हमलों मे पोत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Read More
error: Content is protected !!