पीएम मोदी ने अपने आपको देवतुल्य मान लिया, देश का राजा झूठ बोले तो दुख होता है : पवन खेड़ा
शिमला देश का राजा झूठ बोले तो दुख होता है। झूठ सुन-सुनकर आने वाली नस्लें बर्बाद होती हैं। पीएम मोदी ने अपने आपको देवतुल्य मान लिया है। इसलिए वह असली मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया व पब्लिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बुधवार को शिमला राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आजकल पीएम खुद को बायोलॉजिकल नहीं परमात्मा का अवतार मानते हैं। इसलिए उन्हें खुद पता नहीं है कि वह एक व्यक्ति भी हैं। खेड़ा
Read More