Day: April 29, 2023

Big news

दंतेवाड़ा हमले के मास्टरमाइंड का चेहरा आया सामने : नक्सली लीडर जगदीश सोढ़ी की फोटो वायरल, 5 लाख रुपये का इनामी है नक्सली सोढ़ी, 12 नामजद….

इम्पैक्ट डेस्क. दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के मास्टर माइंड का चेहरा सामने आ गया है। नक्सली लीडर जगदीश सोढ़ी की तस्वीर वायरल हो रही है। वह पांच लाख रुपये का इनामी है। पुलिस ने अरनपुर ब्लास्ट मामले में जगदीश सोढ़ी सहित 12 नक्सलियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। यह सभी नक्सली दरभा डिवीजन कमेटी के हैं। तीन दिन पहले हुए नक्सलियों के किए गए आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हुई थी। सुकमा का रहने वाला है मास्टर माइंडहमले

Read More
Big news

राहुल गांधी के कहने पर UPSC की तैयारी छोड़ बन गईं विधायक… अब ED के रडार पर अंबा प्रसाद…

इम्पैक्ट डेस्क. झारखंड में ईडी भ्रष्टाचार के मामलों में एक के बाद एक कद्दावर नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है। अब प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आ गई हैं। कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से अंबा के खिलाफ दर्ज सारे एफआईआर की जानकारी मांगी थी। अंबा प्रसाद के खिलाफ जिन जिन कांडों की सूची भेजी गई है

Read More
News

अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा : एक परिवार-अखाड़ा ही मेरे खिलाफ क्यों… आरोपों पर बोले बृजभूषण सिंह…

इम्पैक्ट डेस्क. पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोप झेलने के बाद भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सिंह ने गोंडा में संवाददाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा क्योंकि अगर मैंने ऐसा किया तो इसका मतलब यह है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं। अपराधी

Read More
corona pendemic

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 369 कोरोना मरीज मिले : 3 लोगों ने तोड़ा दम…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ में एक फिर कोरोना पैर पसारता नजर आ रहा है। लगातार कोरोना में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 369 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 4,967 लोगों की सैंपल जांच हुई है। कोरोना से तीन लोगों ने दम तोड दिया है। यहां देखें जिलेवार आंकड़ेआज सबसे ज्यादा धमतरी में 35 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रायपुर में 34, दुर्ग में 29, राजनांदगांव में 25, बालोद में 16, बेमेतरा में 13, बलौदाबाजार में 17, महासमुंद में 10, बिलासपुर में 25, जीपीएम में 30,

Read More
Big news

5 महिला अफसरों को पहली बार सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन… चलाएंगी तोप और रॉकेट…

इम्पैक्ट डेस्क. पांच महिला अधिकारियों को पहली बार सेना की आर्टिलरी में कमीशन दिया गया है। भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में अनुमति देकर महिलाओं की भूमिका का विस्तार किया है, जो सेना की एक प्रमुख शाखा है। 29 अप्रैल को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) चेन्नई में सफल प्रशिक्षण के बाद पांच महिला अधिकारी आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल हो गई हैं। आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन पाने वाली महिला सैन्य अधिकारियों में लेफ्टिनेंट महक सैनी को एक SATA रेजिमेंट में, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को

Read More
error: Content is protected !!