Day: June 28, 2024

National News

महाराष्ट्र के महालेखाकार की ओर से चौंकाने वाला खुलासा, फर्जी ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर जारी किए गए 76 हजार लाइसेंस

मुंबई महाराष्ट्र के महालेखाकार (ऑडिट 2) की ओर से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसने कहा है कि मुंबई के अंधेरी स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने बीते वर्ष ‘फर्जी ड्राइविंग टेस्ट’ के आधार पर 76 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिए। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस खुलासे के बाद आरटीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ड्राइविंग टेस्ट और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के दस्तावेजीकरण से जुड़े कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। यह स्कैम ड्राइविंग लाइसेंस के

Read More
RaipurState News

कृषि के विकास में वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान : मंत्री नेताम

रायपुर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि देश में कृषि और उद्यानिकी के विकास में कृषि वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृषि वैज्ञानिकों को वर्तमान दौर में लोगों के जरूरत के मुताबिक कृषि क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले देश में भुखमरी की स्थिति थी। आवश्यकता के अनुरूप अनाज का उत्पादन नहीं हो पाता था, जिसके कारण अन्य हमें देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। हमारे देश के कृषि वैज्ञानिकों, रिसर्चर, प्रोफेसर के नीत नए तकनीकों की खोज और

Read More
National News

संसद सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की अचानक तबीयत बिगड़ गई, सरकार सदन चलाती रही : मल्लिकार्जुन

नई दिल्ली नई सरकार के गठन के बाद सदन का पहला सत्र चल रहा है। शुक्रवार को संसद सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हेल्थ पर निगरानी बनाए हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही के दौरान फूलो देवी बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सांसद को ब्लड प्रेशर की शिकायत है। डॉक्टर उन्हें सिटी

Read More
Politics

रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल अब ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया: भाजपा कमेटी

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा की जांच करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में राज्य की मुख्यमंत्री पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। भाजपा अध्यक्ष को शुक्रवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने यहां तक आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल अब ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा का जायजा लेने के लिए

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों पर चर्चा, सीएम साय ने ली यूनिफाइड कमांड की बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित की गई है। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Read More
error: Content is protected !!