Day: June 28, 2023

Big news

CG : प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा… परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, जांच कमेटी गठित…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा हो गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। वहीं नवजात को भी सरकारी अस्पताल

Read More
Big news

समान नागरिक संहिता : प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद देर रात हुई मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक…

इम्पैक्ट डेस्क. समान नागरिक सहिंता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोर दिए जाने पर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मंगलवार देर रात बैठक हुई जो कि करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में इसे लेकर क्या योजना बनी। जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को दो कानूनों से नहीं चलाया जा सकता है। भाजपा विरोधी दलों ने मुसलमानों में समान नागरिक संहिता को लेकर भ्रम फैला रखा है। भाजपा कार्यकर्ता उनके पास तथ्यों के

Read More
Big news

यहां रातोंरात एक से दो साल घट गई लोगों की उम्र… जानें नए नियम और इसकी वजह…

इम्पैक्ट डेस्क. दक्षिण कोरिया के 5.1 करोड़ लोगों की उम्र एक या दो साल कम हो गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल, दक्षिण कोरिया के लोगों की अचानक से रातोंरात उम्र कम होने के पीछे का कारण उम्र की गणना को लेकर जारी किया गया नया नियम है। देश ने उम्र की गणना करने वाले अपने पारंपरिक पद्धति को बदल दिया है। उसने दुनिया भर में इस्तेमाल की जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को अपना लिया है। बुधवार को पेश किए गए संशोधनों के तहत, अनुबंधों और अन्य आधिकारिक

Read More
viral news

सोसायटी में बकरीद के बकरों पर बवाल : जय श्री राम के लगे नारे, 11 लोगों पर FIR दर्ज…

इम्पैक्ट डेस्क. मुंबई के मीरा रोड स्थित एक सोसायटी में बकरीद से पहले एक मुस्लिम शख्स द्वारा दो बकरे लाए जाने पर विवाद छिड़ गया है। इस मामले में मंगलवार रात को हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा और फिलहाल शांति है। सोसायटी के कुछ लोगों ने बकरे लाए जान पर ऐतराज जताया और कहा कि यहां बकरों को नहीं रखा जा सकता। सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने कहा, ‘हमारी सोसायटी में एक प्रस्ताव पारित हुआ था कि किसी भी पशु को सोसायटी के

Read More
Big news

ईडी वालों के घर ही पड़ गई ED की रेड : 500 करोड़ की हेराफेरी में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अरेस्ट…

इम्पैक्ट डेस्क. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर बुधवार को छापेमारी की है। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। ईडी की टीम सावंत गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश करना है। आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत वर्तमान में लखनऊ में ही तैनात हैं। वह सीमा शुल्क और gst के लिए काम कर रहे हैं। सावंत काफी समय से ईडी के रडार पर

Read More
error: Content is protected !!