Day: April 28, 2024

Politics

CM सिद्धारमैया का आरोप- केंद्र ने सूखा राहत कोष के नाम पर राज्य के साथ किया अन्याय

कर्नाटक कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, मंत्रियों और विधायकों के साथ रविवार को यहां धरना दिया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सूखे से निपटने के लिए राहत राशि जारी करने में राज्य के साथ ‘‘अन्याय” किया है। धोखे के प्रतीक के रूप में खाली ‘लोटा’ हाथ में पकड़े हुए नेताओं ने केंद्र पर गंभीर सूखे से निपटने के लिए पर्याप्त राहत जारी नहीं कर कर्नाटक को ‘‘धोखा” देने का आरोप लगाया। कर्नाटक में पिछले कई दशकों में ऐसा सूखा नहीं देखा गया।   यह

Read More
Politics

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं

ओडिशा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के ‘‘चुनिंदा लोगों” के लिए काम करती है। गांधी ने कटक के सालेपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भले ही बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन वास्तव में वे एक

Read More
TV serial

अस्पताल में भर्ती टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की हालत बिगड़ी

मुंबई ‘भाबीजी घर पर हैं!’ सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं। दरअसल, सौम्या ने हॉस्पिटल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट भी दिया है। सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल के बेड से अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उन्होंने कैप्शन

Read More
Movies

जस्टिन बीबर ने रोते हुए शेयर की अपनी फोटो

कोचेला 14 अप्रैल फेमस सिंगर जस्टिन बीबर ने कोचेला की भीड़ को तब हैरान दिया, जब वो एक गाने के लिए टेम्स के साथ स्टेज पर पहुंचे। उनकी परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद जस्टिन ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लेकिन दो तस्वीरों में उनकी आंखों में आंसू देखकर फैंस हैरान रह गए। 30 साल के जस्टिन बीबर की जिंदगी रोलर-कोस्टर की तरह रही है। उन्होंने कई अप्स एंड डाउन देखे। उन्हें ‘रामसे हंट सिंड्रोम’ नाम की बीमारी हो गई, जिसकी वजह से उनके

Read More
National News

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर सिंध नदी में गिरी कैब, 6 टूरिस्ट लापता

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर रविवार को एक यात्री वाहन नदी में गिर गया। इसके बाद उसमें सवार नौ लोगों में से तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि छह लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गगनगीर में एक टवेरा टैक्सी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर तेज गति से बहती सिंध नदी में जा गिरी। हादसे में बचाए गए तीनी यात्रियों को गुंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया

Read More
error: Content is protected !!