Day: April 28, 2024

National News

महाराष्ट्र में नागपुर के एक आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, तीन गिरफ्तार

नागपुर महाराष्ट्र में नागपुर के एक आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मॉल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शहर के जरीपटका इलाके में स्थित जिंजर मॉल के रिलैक्स स्पा में छापेमारी की गई। स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रहे कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कार्यवाही के दौरान तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है। लड़कियां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की निवासी

Read More
Politics

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला

किन्नौर हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। किन्नौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जैसे हम शहजादों को देखते हैं। वैसे ही एक शहजादे दिल्ली में हैं। बहुत बड़े माता-पिता की संतान हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि उत्तर प्रदेश के इनके साथ एक और शहजादे हैं। दिल्ली और यूपी के जैसे हिमाचल प्रदेश में भी एक शहजादे

Read More
RaipurState News

रायपुर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व्यापारियों ने सात से 12 मई तक दिया ऑफर, वोट डालकर ख़रीदारी करने पर 15% छूट और गिफ्ट भी

रायपुर. लोकसभा चुनाव में मतदान शत-प्रतिशत हो इसके लिए राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं। इस बीच मतदाताओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। रायपुर लोकसभा सीट पर सात मई को चुनाव होना है। मतदान करने पहुंचे लोगों को सामान खरीदी पर छूट दी जाएगी। उंगली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में छूट देंगे। रायपुर कलेक्टर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मिलकर यह निर्णय लिया है। यह छूट 7 से 12 मई तक रहेगी। चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अमर

Read More
Politics

कांग्रेस ने हमेशा से एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों में सेंधमारी करने का कुप्रयास किया : अमित शाह

नई दिल्‍ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा से एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों में सेंधमारी करने का कुप्रयास किया है और उनके आरक्षण पर हमले किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि कांग्रेस झूठ एवं नकारात्मक राजनीति करती है। कांग्रेस ने हमेशा से एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों में सेंधमारी का कुप्रयास किया है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोलकर और निराधार बातें करके देश की जनता को गुमराह करने का विफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी

Read More
RaipurState News

रायपुर पुलिस चौक-चौराहों पर चेकिंग कर बना रही चालान, बिना नंबर प्लेट के वाहन और 3 सवारी वाले बाइकर रहें सावधान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान जारी है। शहर के चौक चौराहों में चेकिंग पॉइंट लगा कर दोपहिया, चारपहिया जैसे सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में चुनाव सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में लगातार चेकिंग अभियान चला जा रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस बल और यातायात पुलिस की ओर से निम्न स्थानों में चेकिंग

Read More
error: Content is protected !!