Day: January 28, 2025

International

ट्रंप की टैरिफ और टैक्स को लेकर योजनाओं पर अर्थशास्त्री चिंतित, ख़त्म कर सकते है इनकम टैक्स, ले सकते हैं एक और बड़ा फैसला

वाशिंगटन अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और बड़ा फैसला ले सकते हैं। खबर है कि वह देश में इनकम टैक्स खत्म करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है। ट्रंप का कहना है कि आयकर को खत्म करके टैरिफ को बढ़ावा दिया जा सकता है, ताकि अपने नागरिकों के बजाए हम दूसरे देशों से आय हासिल कर सकें। सोमवार को ट्रंप ने आयकर खत्म करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि अमेरिकी नागरिकों की डिस्पोजेबल इनकम को बढ़ाया जा सके। डिस्पोजेबल इनकम

Read More
Madhya Pradesh

उमंग सिंघार ने जापानी भाषा में छात्रों की तरफ से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को लैपटॉप और स्कूटी का वादा दिलाया याद, कसा तंज

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लैपटॉप और स्कूटी योजना को लेकर एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरा है। इस बार उमंग सिंघार ने अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री को जापान दौरे पर होने के चलते जापानी भाषा में ही छात्रों से किया वादा याद दिलाया। दरअसल मोहन यादव जापान में हैं और छात्रों के लिए रोजगार लाने के सपने दिखा रहे हैं। इसी को लेकर उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को जापानी भाषा में ट्वीट कर कहा कि छात्रों द्वारा लगातार हिंदी और अंग्रेजी

Read More
Madhya Pradesh

शासकीय महाविद्यालय बोर्ड कॉलोनी भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं ने नेचर कैम्प में लिया भाग

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं का पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प आयोजित किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय महाविद्यालय बोर्ड कॉलोनी भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं और 3 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। नेचर कैम्प में वन, वन्य-प्राणियों के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिये स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी गतिविधियाँ और पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारी दी गयी। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू,

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जापान दौरे का दूसरा दिन: आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की होगी पहल

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान दौरे के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे। भारत की जापान के साथ आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की पहल होगी। यह दिन प्रदेश में निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए समर्पित रहेगा। परिवहन और अधोसंरचना में सहयोग पर चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहली बैठक ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष श्री यूजी फुकासावा के साथ होगी। यह बैठक टोक्यो के इम्पीरियल होटल

Read More
Madhya Pradesh

क्रियान्वयन गति को गतिमान करने का संकेत उपलब्धियां : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियां क्रियान्वयन गति को गतिमान करने का संकेत है। उत्साह के साथ नए कीर्तिमान कायम करने की प्रेरणा है। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन और सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में प्रदेश के अग्रणी होने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी।     राज्यपाल श्री पटेल सिकल सेल, टी.बी. उन्मूलन अभियान और पेसा एक्ट क्रियान्वयन पर संबंधित विभागों के मंत्री एवं अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री

Read More
error: Content is protected !!