Day: November 27, 2024

Madhya Pradesh

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री यादव से सौजन्य भेंट की

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ. शाह ने केन्द्रीय मंत्री यादव को मध्यप्रदेश मे वन अधिकार अधिनियम का कारगर रूप से अमल कर सभी पात्र व्यक्तियों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए उठाये जा रहे कदमों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।  

Read More
Madhya Pradesh

बीआरटीएस के जंक्शनों पर ब्रिज के लिए जल्दी शुरू होगा सर्वे

इंदौर इंदौर के बीआरटीएस को प्रदेश सरकार ने हटाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछली इंदौर यात्रा के दौरान बीआरटीएस तोड़ने की घोषणा की थी। अभी नगर निगम ने बीआरटीएस हटाने का काम शुरू नहीं किया, लेकिन बीआरटीएस के पांच प्रमुख जंक्शन पर ब्रिज के लिए प्री फिजिबिलिटी सर्वे शुरू करने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किए है। जनवरी माह में सर्वे शुरू करने की तैयारी है, हालांकि नगर निगम को बीआरटीएस की बस लेन हटाने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति लेना होगी। Read moreमहाकाल

Read More
cricket

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर आईसीसी बोर्ड 29 नवंबर वर्चुअल करेगा बैठक

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का बोर्ड अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 29 नवंबर को वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक करेगा। टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित करने में काफी विलंब हो चुका है। देरी का कारण भारत द्वारा दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना है। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड

Read More
Madhya Pradesh

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह से जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने की सौजन्य भेंट

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ. शाह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह को मध्यप्रदेश में निवासरत् सभी जनजातियों और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जन-मन) के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के समग्र कल्याण एवं नवाचारों के बारे में जानकारी दी।  

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रंगोली कला में विश्व रिकार्ड बनाने पर प्रदेश की बेटी शिखा को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की बेटी शिखा और उनके कलाकार साथियों द्वारा नीमच में 84 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में महान विभूतियों पर केन्द्रित 100 चित्रों की रंगोली बनाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी शिखा ने अद्भुत और अनूठी रंगोली कला का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी शिखा और उनके साथियों ने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है, जो मध्यप्रदेश और देश को

Read More
error: Content is protected !!