ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का दर्द अब भी ताजा! रोहित शर्मा ने बताया कब मिली राहत
नई दिल्ली ‘इन्होंने हमारा 19 नवंबर खराब कर दिया। न सिर्फ हमारा, बल्कि पूरे देश का। हमें भी उन्हें अच्छा गिफ्ट देना चाहिए।’ ये शब्द हैं रोहित शर्मा के। स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में उन्होंने 19 नवंबर का खास जिक्र किया। जिन्होंने उसे खराब किया वो ऑस्ट्रेलियाई टीम थी। और ऊपर कहे शब्द रोहित शर्मा के मन-मस्तिष्क में चल रहा भावनाओं का उबाल था। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले और मैच के दौरान का। और टीम ने भी क्या खूब रिटर्न गिफ्ट दिया।
Read More