Day: January 27, 2025

Madhya Pradesh

श्रमिक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास: श्रमोदय मॉडल आईटीआई बना सफलता की नई पहचान

भोपाल कभी अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों के बीच संघर्ष करतीं स्नेह धाकड़, करिश्मा मल्होत्रा और ऋतु कुशवाहा ने आज अपनी मेहनत और लगन से मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। श्रमोदय मॉडल आईटीआई, भोपाल से पढ़ने वाली इन तीन बेटियों ने राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करके यह साबित कर दिया कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर हर सपना पूरा किया जा सकता है। श्रमिक परिवारों से आईं बेटियां बनीं प्रदेश की पहचान शिवपुरी के श्रमिक की बेटी कु.

Read More
Madhya Pradesh

कौशल विकास के क्षेत्र में प्रतिभा को नया आयाम दे रहा है श्रमोदय आईटीआई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को राज्य स्तर के एससीवीटी परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई न केवल श्रमिक परिवारों के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि कौशल विकास के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को नये आयाम भी दे रहा है। टॉप-3 में संस्थान की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने मारी बाजी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है,

Read More
Madhya Pradesh

दुनिया को युद्ध की नहीं, महात्मा बुद्ध के शांति मार्ग की जरूरत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है। भगवान बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति का मार्ग है। यह मार्ग हमें मन की शांति, करूणा, प्रेम, अपनत्व और विश्व बंधुत्व की ओर ले जाता है। मुख्यमंत्री ने बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनका संदेश दुनिया में शांति और सद्भाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भोपाल के चूना भट्टी क्षेत्र में

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में राधा स्वामी डेरे पहुँचे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी डेरे में पहुँच कर बाबा गुरिन्दर सिंह जी ढिल्लो और हुजुर जसदीप सिंह जी से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की ओर से उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि बाबाजी, व्यास पंजाब से सत्संग के लिए इन्दौर पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सन्तों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही है।

Read More
Politics

राहुल गांधी बोले- आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे, भाजपा-RSS गरिबों दलितों को गुलाम बना रही

महू लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर बी आर आंबेडकर तथा उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों से संविधान को बचाने का काम करें। यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी घोषणा की कि केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद कांग्रेस देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कभी नहीं कराएंगे।

Read More
error: Content is protected !!