Monday, January 26, 2026
news update

Day: January 27, 2025

National News

वक्फ संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति ने मंजूरी दी, किए गए 14 बदलाव, विपक्ष के सुझाव खारिज

नई दिल्ली वक्फ संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने मंजूरी दे दी है। इसमें 14 बदलाव किए गए हैं। आगामी बजट सत्र में रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। सत्तारूढ़ भाजपा के जगदंबिका पाल की अगुआई वाली समिति के समक्ष कुल 44 बदलाव प्रस्तावित किए गए थे, जिनमें से कई प्रस्ताव विपक्षी सांसदों से भी उठाए गए थे, लेकिन मतदान के जरिए विपक्ष द्वारा प्रस्तावित परिवर्तनों को अस्वीकार कर दिया गया। वक्फ संशोधन विधेयक की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति ने सोमवार को भाजपा-नीत एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-रायपुर में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, 15 अधिकारी-कर्मचारियों को दिए पुलिस वीरता पदक

रायपुर। राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभागीय झांकी में पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग को, द्वितीय जेल विभाग और तृतीय पर्यटन-संस्कृति को मिला। इसी तरह स्कूल

Read More
Sports

इंडोनेशिया मास्टर्स 2025: चीन को रजत, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया का दबदबा

जकार्ता इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 इस्तोरा सेनयान स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चीन को मिश्रित युगल में रजत पदक मिश्रित युगल फाइनल में चीन के गुओ झिनवा और चेन फांगहुई जापान के हिरोकी मिडोरिकावा और नात्सु सैतो के हाथों 21-15, 21-17 से हारकर स्वर्ण पदक से चूक गए। यह मुकाबला 34 मिनट तक चला, जिसमें जापानी जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया। पुरुष एकल: थाईलैंड के कुनलावुत ने जीता खिताब पुरुष एकल फाइनल

Read More
International

इमिग्रेशन नियमों में सख्ती से भारतीयों की परेशानी बढ़ी, इंडियन कपल को अमेरिका से वापस लौटाया

वॉशिंगटन अमेरिका में अपने बच्चों से मिलने आए भारतीय माता-पिता को कथित तौर पर एयरपोर्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। एम9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला नेवार्क एयरपोर्ट का है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय माता-पिता बी-1/बी-2 वीजा पर अमेरिका पहुंचे थे। उन्हें इसलिए प्रवेश से वंचित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने पहले से वापसी की उड़ान टिकट बुक नहीं की थी। माता-पिता अमेरिका में अपने बच्चो के साथ पांच महीने तक रहने की योजना बना रहे थे। रिपोर्ट

Read More
National News

एयर इंडिया की फ्लाइट में 5 घंटे कैद रहे यात्री, कई का घुटने लगा दम, हंगामा

मुंबई : एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स को लेकर इन दिनों लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हुई। एआई 909 में सवार यात्रियों को बिना प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात यह है कि इन पांच घंटे फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और अंदर एयर कंडीशन तक नहीं चल रहा था। कई यात्रियों के दम घुटने लगे

Read More
error: Content is protected !!