नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए जोन स्तर पर जोन कमिश्नर को भी जिम्मेदारी दी
बिलासपुर बीते कुछ दिनों से झमाझम वर्षा हो रही है। शहर की जीवनदायनी अरपा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और नदी किनारे के क्षेत्र में जलभराव की समस्या होने से दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डयूटी कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल रिस्पांस कर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपातकालीन नंबर भी आम लोगों के लिए चल रहा है। कोई भी परेशानी होने पर प्रभावित फोन कर मदद ले सकते हैं।
Read More