भोजपुर में उमड़ा जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए शिव के दर्शन
भोजपुर महाशिवरात्रि पर्व पर मध्यप्रदेश का सोमनाथ कहे जाने वाले भोजपुर में भगवान शिव का फूलों से विशेष श्रृंगार कर उन्हें दूल्हे राजा बनाया गया। सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। हजारों लोगों ने भगवान शिव के दर्शन किए। स्थानीय प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की, ताकि उन्हें भगवान शिव के दर्शन और पूजा अर्चना में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोजपुर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। भक्तों के लिए पूरी
Read More