Monday, January 26, 2026
news update

Day: October 25, 2024

National News

गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास चौंक पर किसानों ने धरना देकर चार घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया

गुरदासपुर गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास चौंक पर किसानों ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर चार घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और मजदूर चौंक पर एकत्र हुए और केन्द्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने घोषणा की कि 29 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय गुरदासपुर का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी समस्याएं नहीं सुलझीं, पूरी कीमत देकर धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई, तो फिर किसान किसी बड़ी कार्रवाई करने के लिए

Read More
RaipurState News

कंगालतोंग इलाके में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्‍सल प्रभावित कंगालतोंग इलाके में शुक्रवार की सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हो रही है, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री मुरूगन

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री मुरूगन का अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया।  

Read More
TV serial

जिम में आराम करती कैमरे में कैद हुईं आशा नेगी

मुंबई, टीवी जगत का जाना माना चेहरा हैं एक्ट्रेस आशा नेगी। फिटनेस को लेकर संजीदा एक्टर जिम में आराम फरमाती दिखीं। उनकी ये मजेदार पिक ट्रेनर ने शेयर की जिसे री शेयर कर आशा ने प्यारा सा कमेंट पोस्ट किया। टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके बेलौस अंदाज को दर्शाती तस्वीर शेयर की। इसमें वह जिम में वर्कआउट करती नहीं बल्कि आराम फरमाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा शुभ रात्रि। पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम को फ्रांस के महावाणिज्य दूत श्री जीन मार्कसेरे ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास आकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे से मध्यप्रदेश में व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में फ्रांस द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मार्कसेरे का अंगवस्त्रम् से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

Read More
error: Content is protected !!