Day: September 25, 2024

Breaking NewsBusiness

दुनिया में शराब की प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा खपत मोल्दोवा में सालभर में हर आदमी गटक जाता है 15 लीटर से अधिक शराब

नई दिल्ली  मोल्दोवा को यूरोप का सबसे गरीब देश माना जाता है। इस देश में जीडीपी पर कैपिटा करीब 4,500 डॉलर है। लेकिन प्रति व्यक्ति शराब खपत के मामले में इस देश का पूरी दुनिया में पहला नंबर है। पूर्वी यूरोप का यह देश किसी जमाने में सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। इसका क्षेत्रफल 33,846 वर्ग किमी और आबादी करीब 25 लाख है। इस देश में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 15.2 लीटर है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों में यह

Read More
National News

गोरखा के भारतीय सेना जॉइन नहीं करने से उत्तराखंड में खुकरी बिजनस पर पड़ा बुरा असर

देहरादून  बहादुरी का प्रतीक माने जाने वाले गोरखा अब भारतीय सेना जॉइन नहीं कर रहे हैं। बीते 4 सालों के दौरान इस संख्या में गिरावट आई है। पहले कोविड और फिर अग्निपथ स्कीम को इसकी वजह माना गया। फिलहाल करीब 32 हजार गोरखा (39 बटालियन) भारतीय सेना की सात गोरखा रेजिमेंट का हिस्सा हैं। हालांकि भारतीय सेना में उनकी संख्या लगातार कम हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम का सीधा असर उत्तराखंड में बसे खुखुरी बनाने वालों को हो रहा है। चाकूनुमा खुकरी को गोरखाओं का पारम्परिक हथियार माना जाता

Read More
RaipurState News

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा 26 को आ रहे रायपुर

रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जेपी नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संगठनात्मक बैठक लेंगे और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में लगी स्मृति प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन भी राजधानी रायपुर आएंगे। यात्रा के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी निकाय चुनाव तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Read More
Madhya Pradesh

MP की अर्थव्यवस्था को प्रतियोगी बनाने एशियाई विकास बैंक देगा पूरा सहयोग : एडीबी कंट्री डायरेक्टर सुमियो ओका

भोपाल मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रभावी और प्रतियोगी बनाने के लिये एशियाई विकास बैंक (एडीबी) पूरा सहयोग करेगा। इंडिया रेसीडेंट मिशन का नेतृत्व कर रही एडीबी की कंट्री डायरेक्टर सुमियो ओका ने कहा कि पिछले ढाई दशकों में मध्यप्रदेश के शानदार प्रदर्शन और बढ़ती अर्थव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विकास के नये क्षेत्रों में प्रदेश के साथ भागीदारी को और आगे ले जायेंगे। सुओका एशियाई विकास बैंक और मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की 25 साल की साझेदारी की वर्षगांठ पर भोपाल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर

Read More
Madhya Pradesh

रीवा के अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की केस स्टडी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली को विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने केस स्टडी के रूप में शामिल किया है। इसके तहत प्लांट के उत्कृष्ट प्रबंधन, संचालन और सौर ऊर्जा उत्पादन को आदर्श उदाहरण के रूप में पढ़ाया जा रहा है। यह प्लांट न सिर्फ विश्व का सबसे बड़ा प्लांट है, बल्कि सबसे सस्ती दर पर व्यावसायिक ऊर्जा उत्पादन करने वाला भी है। यहां से 3.3 रुपये प्रति यूनिट बिजली अगले 25 सालों के लिए उपलब्ध हो सकेगी। Read moreमहाकाल मंदिर में भक्त की

Read More
error: Content is protected !!