Day: September 25, 2024

Madhya Pradesh

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला डोहर बनी प्रेरणा

सफलता की कहानी भोपाल महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता न केवल पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का भी कार्य करती हैं। सतना, मध्यप्रदेश के सोहावल परियोजना के अंतर्गत ग्राम सलैया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला डोहर की कहानी न केवल उनके समर्पण को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे एक कार्यकर्ता समाज में स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता का संचार कर सकती है। एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का परिश्रम और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी किसी भी परिवार के

Read More
Madhya Pradesh

श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गोविंदपुरा में जगह-जगह हुए आयोजन, वृद्ध आश्रम में फल वितरण किए

भोपाल गोविंदपुरा की लोकप्रिय विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर का जन्मदिन आलोक गर्ग एवं निशा गर्ग द्वारा सेवा समर्पण के रूप में मनाया इस मौके पर आकाश गौर  उपस्थित रहे उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल एवं कपड़े वितरण कर श्रीमती कृष्णा गौर की लंबी उम्र की कामना की इस अवसर पर वीरेंद्र त्रिपाठी अशोक असाटी सचिन पासी बृजेश व्यास पप्पू  सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे सेवा एवम निरमन समिति और गर्ग परिवार ने मिलकर मनाया|

Read More
Movies

अक्षय कुमार ने दिखाई हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक

  मुंबई,  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवा संस्करण बना रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 5 की झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। Read moreRRR फैन्स के लिए गुड न्यूज : ‘आरआरआर 2’ पर शुरू हुआ काम, इस देश में होगा शूट…अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख,

Read More
National News

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है, हरियाणा को दलालों के हवाले कर दिया था

सोनीपत हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार

Read More
RaipurState News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित श्स्वच्छता ही सेवाश् पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की।      उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को

Read More
error: Content is protected !!