Day: August 25, 2024

National News

कांग्रेस का हरियाणा में ‘आप के साथ गठबंधन नहीं’, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया इनकार

नई दिल्ली. हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सभी दावों को खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। ‘आप के साथ गठबंधन के बारे में हुड्डा ने कहा, हमारा समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन है, लेकिन यह केंद्रीय स्तर पर है, राज्य आधारित नहीं है। हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने

Read More
Madhya Pradesh

अनूपपुर: मोटर पंप निकालने कुएं में उतरे दो लोगों की मौत, तीसरे ने किसी तरह बचाई जान

अनूपपुर. कोतवाली के करीब जमुड़ी गांव में रविवार को कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मोटर पंप निकालने के लिए कुएं में घुसे थे। जिसके बाद मृत अवस्था में कुआं से बाहर निकाला गया। एक तीसरा व्यक्ति कुएं में आधे दूर जाने बाद घबराहट होने पर वापस बाहर आ गया। सूचना पर तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरईएफ अनूपपुर का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत की

Read More
National News

मायावती का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस सरकार में क्‍यों नहीं करवाई जाति जनगणना

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी लगातार देश में जाति जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं। इस पर मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया पर कई पोस्‍ट कर उन पर हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि बीजेपी की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी जो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें? बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों

Read More
National News

कोलकाता केस में पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद आरोपी के खिलाफ CBI के हाथ अहम सबूत, संजय रॉय का काल बनेंगे ‘नौ हथियार’

कोलकाता कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या केस में सीबीआई की जांच चल रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी समेत छह अन्य का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है। इस केस में कोलकाता पुलिस ने 53 आइटम्स सीज किए हैं। इनमें नौ ऐसे आइटम्स हैं जो मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ बेहद अहम हथियार साबित होंगे। इनमें संजय रॉय के कपड़े, अंडरगारमेंट्स और क्राइम के वक्त पहनी हुईं सैंडल्स जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा फोन टॉवर की लोकेशन भी बेहद अहम भूमिका निभा सकती है। इसके मुताबिक

Read More
International

राजनाथ सिंह ने किया अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का दौरा, हम साथ काम करने के लिए तत्पर

वॉशिंगटन. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं। उन्होंने मैरीलैंड में अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका एक साथ काम करने और एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसका जिक्र किया। राजनाथ सिंह ने कहा, “कार्डरॉक में नौसेना वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का दौरा किया और उनके प्रयोगों को देखा। उन्होंने आगे कहा, भारत और अमेरिका एक साथ काम करने और एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ

Read More
error: Content is protected !!