Day: August 25, 2022

Big newsPolitics

CM हेमंत सोरेन 4:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस… ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट पर रखेंगे अपना पक्ष…

इम्पैक्ट डेस्क. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सोरेन की किस्मत का फैसला राज्यपाल रमेश बैस को एक सीलबंद लिफाफे में भेज दिया है। दरअसल, सोरेन पर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपने नाम पर खनन पट्टे को लीज पर लेने का आरोप है। माना जा रहा है कि आयोग ने अपनी राय में हेमंत सोरेन की सदस्यता को रद्द करने की सिफारिश की है। इससे सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने

Read More
National News

बयानों को तोड़ मरोड़कर प्रचारित करने पर भड़के गडकरी, कानूनी कार्रवाई का संकेत…

इम्पैक्ट डेस्क. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके बयानों को तोड़ मरोड़कर प्रचारित करने के लिए विरोधियों पर निशाना साधा है। पिछले कुछ दिनों में चले इस अभियान को उन्होंने मनगढ़ंत बताया है।  केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए नापाक और मनगढ़ंत अभियान चलाया जा रहा है। गडकरी को पिछले सप्ताह भाजपा संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया था। इसके बाद उनके कुछ बयानों को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। यह जताया जा रहा था कि उनकी सरकार व पार्टी से अनबन

Read More
District Beejapur

बच्चों को बताई टीके की उपयोगिता… एसडीएम ने किया शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण…

इम्पैक्ट डेस्क. बीजापुर | एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी ने बीजापुर अनुभाग अंतर्गत माध्यमिक शाला दुगोली, सेंट चावरा, हाई स्कूल दुगोली, पोटा केबिन नैमेड़, हाई स्कूल धनोरा, नवीन आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल ईटपाल सहित एजूकेशन सिटी परिसर अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य विद्यालय एवं छू लो आसमान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं स्वयं को संक्रमण से मुक्त रखने के लिए टीकाकरण की उपयोगिता के बारे में जानकारी दिए एवं टीकाकरण हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Read More
Big news

भारत सरकार की बड़ी घोषणा : ट्रांसजेंडरों को मिलेगा इतने लाख का स्वास्थ्य बीमा…

इम्पैक्ट डेस्क. भारत सरकार ने घोषणा की है कि अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी पांच लाख का बीमा और “आयुष्मान भारत” योजना के दूसरे लाभ मिलेंगे. 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में 4 लाख ट्रांसजेंडर व्यक्ति है.

Read More
State News

CG : भाजयुमो के हल्ला बोल प्रदर्शन के बाद एक्शन में पुलिस… रायपुर में 20 से ज्यादा भाजपाइयों पर नामजद FIR… सीसीटीवी व वीडियो फुटेज पहचान की जा रही…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा-भाजपा के नेतृत्व में हुए हल्ला बोल के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य मामले दर्ज किए गए हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के लिए उकसाने, अपशब्दों का प्रयोग करने, जवानों से अभद्रता, धक्कामुक्की और मारपीट का भी आरोप है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी के जरिए 20 नामजद सहित अन्य भाजपाइयों पर मामला दर्ज किया है। इधर भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल

Read More
error: Content is protected !!