Day: February 25, 2023

State News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया… मुख्यमंत्री ने कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के जगरगुंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सुकमा एसपी श्री सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं।

Read More
Big news

अडानी टॉप-30 रईसों की लिस्ट से भी हुए बाहर… महीनेभर में ही हिल गया साम्राज्य, अब इतनी रह गई दौलत…

इम्पैक्ट डेस्क. हिंडनबर्ग विवाद के बाद संकट में घिरे गौतम अडानी समूह के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के महीनेभर में ही अडानी को तगड़ा झटका लगा है और अब वे दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हो चुके हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के अनुसार, गौतम अडानी रईसों की लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि एक महीने पहले तक गौतम अडानी इस लिस्ट में टॉप-3 में शामिल थे।  इतनी

Read More
Big news

कई देशों में प्याज पर ‘महाभारत’ : वैश्विक खाद्य संकट बढ़ा, भारत पर कितना असर…

इम्पैक्ट डेस्क. कई देशों में प्याज की भारी कमी ने वैश्विक खाद्य संकट पैदा कर दिया है। इसकी कमी अब अन्य सब्जियों की कीमतों को बढ़ा रही है। संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक का कहना है कि प्याज की कीमतों में कमी और बाद में वृद्धि अन्य फलों और सब्जियों जैसे कि गाजर, टमाटर, आलू, सेब और दुनिया भर में उनकी उपलब्धता को प्रभावित कर रही है। रिपोर्ट है कि प्याज की कीमतें अभी भी दुनिया भर में बढ़ रही हैं और मुद्रास्फीति को बढ़ावा दे रही हैं। इसने मोरक्को,

Read More
Big news

महाराष्ट्र : दो जिलों के बदले नाम… औरंगाबाद होगा संभाजी नगर, उस्मानाबाद बनेगा धाराशिव… नाम बदलने पर केंद्र की मुहर…

इम्पैक्ट डेस्क. महाराष्ट्र में दो जिलों – औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदला जाएगा। औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव रखा जाएगा। इन दोनों जिलों के नाम बदलने को लेकर शुक्रवार को केंद्र की तरफ से मंजूरी दे दी गई।  केंद्र सरकार के इस फैसले को मंत्री गिरीश महाजन ने ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा, “यह एक ऐतिहासिक फैसला है और इसे हासिल किया गया है क्योंकि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी सत्ता में है।” Read moreआलनार में लीज पर दी गई

Read More
Big news

कांग्रेस अधिवेशन के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह!… TS सिंह देव का CM पद पर दावा…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कलह एक बार फिर सतह पर आती दिखाई दे रही है। रायपुर में जारी अधिवेशन के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक दिया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। मेरा चेहरा भी कभी मुख्यमंत्री पद के लिए था। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं भी जनता के लिए मुख्यमंत्री बनूंगा। यह पहली बार नहीं है, जब टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की है। चुनावी

Read More
error: Content is protected !!