कर्तव्य पथ पर डीआरडीओ दिखाएगा ‘नारी शक्ति’ और स्वदेशी हथियार
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) नारी शक्ति और महत्वपूर्ण प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेगा। इस बार डीआरडीओ की झांकी भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष जैसे सभी 5 आयामों में रक्षा कवच प्रदान करके राष्ट्र की रक्षा करने में महिला शक्ति पर आधारित है। देश की तीनों सेनाओं को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने में डीआरडीओ की महिला वैज्ञानिकों का भी बहुमूल्य योगदान रहा है। झांकी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास में महिलाओं की भागीदारी को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा।
Read More