Day: December 24, 2022

Big news

Covid-19 : सरकार का आदेश… चीन समेत 5 देशों से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य होगा RT-PCR टेस्ट… किया जाएगा क्वारंटाइन,

इम्पैक्ट डेस्क. चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है। चीन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहां के अस्पतालों से आ रही तस्वीरें पड़ोसी देशों की भी टेंशन बढ़ा रही हैं। सरकार की एक टॉप अथॉरिटी ने जो आंकड़े पेश किए हैं वे चौंकाने वाले हैं। अथॉरिटी के अनुसार चीन के सरकारी आंकड़ों में

Read More
Big news

पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह बंद है NMDC लौह अयस्क खदान का परिवहन… 200 से ज्यादा ट्रक बचेली और किरंदुल के BTOA कार्यालय के पास सड़क पर खड़े हैं… ये है कारण…

इम्पैक्ट डेस्क. दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला लौह अयस्क खदान से लौह अयस्क का परिवहन सड़क मार्ग से पिछले 5 दिनों से पूरी तरह से बंद है। इसके चलते करीब 200 से ज्यादा ट्रक बचेली और किरंदुल के BTOA कार्यालय के नजदीक सड़क पर खड़े हैं। बताया जा रहा है कि, NMDC को टीपी के 144 करोड़ रुपए वन विभाग को देने हैं। एक दिन पहले वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लौह अयस्क से भरी ट्रेन को रोकते हुए 4 टीपीबुक भी जब्त की है। हालांकि, इस संबंध में NMDC

Read More
Big news

इस देश में सांप-छुछुंदर का खेल : आधी रात गवर्नर ने CM को बर्खास्त किया, सुबह हाई कोर्ट ने बहाल…

इम्पैक्ट डेस्क. पड़ोसी देश पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। हालात ऐसे हैं कि देर रात गवर्नर विपक्षी दल के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर देते हैं लेकिन अगले ही दिन सुबह में हाई कोर्ट उस फैसले को पलटते हुए राज्य सरकार को बहाल कर देता है। ये वाकया हुआ है पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में। लाहौर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पीएमएल-क्यू नेता चौधरी परवेज इलाही को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से बहाल कर दिया। इससे पहले पंजाब के राज्यपाल बलीघुर रहमान ने इलाही को बर्खास्त कर

Read More
State News

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज रायपुर पहुंचेगी… मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण… मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगा स्वागत समारोह…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर. हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास

Read More
error: Content is protected !!