Scrap का काम, गर्लफ्रेंड के नाम 80 करोड़ का बंगला… थाईलैंड में पकड़े गए इस गैंगस्टर की कहानी
मुंबई स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, हालांकि कुछ अधिकारियों ने इसे स्वीकार किया है। नोएडा पुलिस अब दोनों को भारत लाने की कार्रवाई में जुटी है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जनवरी में रवि के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड पुलिस से गैंगस्टर रवि पर चल रहे मुकदमों का विवरण साझा किया
Read More