Day: March 24, 2025

RaipurState News

कटघोरा में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा कटघोरा थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, महिला किराए के मकान में अकेले रहती थी और मजदूरी करती थी. आज सुबह महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में पाई गई, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था. महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जिससे हत्या की आशंका

Read More
Politics

उपमुख्यमंत्री शिंदे पर जोक कर फंसे कुणाल कामरा! FIR दर्ज; शिवसेना ने दी खुली धमकी

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक का मामला तूल पकड़ रहा है। कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही शिवसेना नेताओं ने कामरा को खुली धमकी दे दी है। वहीं, कमरा अब संविधान के जरिए आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। शिंदे पर की गई टिप्पणी के बाद शिवसेना नेताओं ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ कर दी थी। कामरा के खिलाफ मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल

Read More
Madhya Pradesh

संभव है टी.बी. का इलाज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टी.बी. अर्थात क्षय रोग का इलाज संभव है। संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली और नियमित योग तथा व्यायाम से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। टी.बी. से उबरने के लिए पी‍ड़ितों की मदद करना, मानवता की सेवा है। विश्व तपेदिक (टी.बी.) दिवस सभी नागरिकों को क्षय रोग से बचाव के लिए सतर्क रहने और पीड़ित रोगियों की सहायता करने के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व तपेदिक (क्षय रोग) दिवस पर प्रदेशवासियों से क्षय रोग से

Read More
Politics

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव के लिए प्रोजेक्ट लांच किया, 60 दिन में बदल जाएगी पार्टी

भोपाल  मध्य प्रदेश में कांग्रेस बड़े परिवर्तन की तरफ आगे बढ़ रही है. आला कमान ने देशभर में 2 राज्यों में एक बड़ा पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. इनमें में से एक राज्य मध्य प्रदेश भी है. अब पार्टी ग्रामीण स्तर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला और कॉलोनी कमेटियों का गठन करने जा रही है ताकि हर घर में कांग्रेस की पहुंच हो. कांग्रेस को यह बड़ा फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि लंबे अरसे से मध्य प्रदेश में पार्टी सत्ता से दूर है और लोकसभा के

Read More
Madhya Pradesh

महीने के आखिरी दिनों में प्रदेश में तेज गर्मी, ग्वालियर, इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म

भोपाल प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। रतलाम में रविवार को दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ऐसा ही हाल नर्मदापुरम का रहा। यहां दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पश्चिमी मप्र के खरगोन और खंडवा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धार में यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला और नरसिंहपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। इधर रात का तापमान

Read More
error: Content is protected !!