Day: January 24, 2024

Breaking NewsRaipur

छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में होगी बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के आगमन से बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय बदल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है है। आउटर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। आज बुधवार को प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिनभर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

Read More
Breaking NewsRaipur

CG News: अमित जोगी ने श्रीराम मंदिर रायपुर में किया दर्शन, बोले- यह राष्ट्रीय पुनर्जन्म का एक महान उत्सव

रायपुर. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक प्राचीन सभ्यता लोकाचार के अभिन्न अंग को दोबारा प्राप्त करने के लिए खुद को फिर से स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय पुनर्जन्म का एक महान उत्सव है। यह बहुसंख्यकवाद या सैन्यवाद की क्रूर ताकत

Read More
Movies

टली जूनियर एनटीआर की मूवी ‘देवरा’ की रिलीज डेट

साउथ सिनेमाई दुनिया में आज दिन भर कई खबरों को लेकर बज बना रहा। आज जहां तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी देवरा को लेकर चौंकाने वाली खबर हाथ लगी। तो वहीं, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर एक पोस्ट के जरिए खुशी बयां की। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी देवरा को लेकर एक निराश कर देने वाली खबर हाथ लगी है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया के एक पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स इस मूवी को तय वक्त

Read More
Breaking NewsRaipur

बीजापुर : नक्सल विरोधी अभियान में मिली कामयाबी, आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

बीजापुर. जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने रॉयल ट्रेवहल्स की बस में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, जिलाबल और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी बीते दिनों आवापल्ली थाना क्षेत्र के पुन्नूर और कमरगुड़ा की तरफ नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी। इस दौरान पुन्नूर के जंगलों में पुलिस पार्टी को देखकर भागते हुए दो संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम मुकेश

Read More
Breaking NewsRaipur

महासमुंद : भगवा रंग में रंगा शहर, मुस्लिम समुदाय ने दिया भाई चारे का संदेश, शाहजान ने निकाली शोभा यात्रा

महासमुंद. अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिमों में भी जमकर दिखा। मुस्लिम समुदाय के लोग भी आपसी भाई चारे का संदेश देते हुए तिलक धारण कर भगवा रंग में रंगे नजर आए। इसका उदाहरण महासमुंद के ग्राम अनवरपुर में देखने को मिला। जहां गांव के सरपंच शाहजान पासा ने अपने गांव में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर हिन्दू और मुस्लिमों के साथ मिलकर भगवा धारण किया। भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। पूरे गांव में हिन्दू और मुस्लिम

Read More
error: Content is protected !!