Monday, January 26, 2026
news update

Day: July 23, 2024

National News

आज मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी निर्मला सीतारमण, कुछ देर में पेश करेंगी देश का बजट

नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार (23 जुलाई) को संसद में अपना सातवां बजट पेश करते हुए सबसे ज्यादा केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी. ऐसा करके वह पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के छह बजट के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी. देसाई प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के अधीन वित्त मंत्री थे और बाद में वह 1977 में भारत के प्रधानमंत्री बने. स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शनमुगम चेट्टी ने 197.1 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

Read More
International

अर्जेंटीना में डेंगू के करीब साढ़े पांच लाख मामले दर्ज

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना में इस साल अब तक डेंगू के पांच लाख 27 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 3.2 गुना अधिक मामले दर्ज किये गये हैं, हालांकि हाल में मामलों में कमी आई है। अध्यक्ष ने कहा कि कुपोषण को “पूरी तरह से टाला जा सकता है। वेइच ने कहा कि यूनिसेफ इन चुनौतियों से निपटने के लिए फिजी के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा

Read More
Politics

राज्यसभा में उठी बाहर ले जायी गयी प्राचीन कलाकृतियों को वापस लाने की मांग

नई दिल्ली  राज्यसभा में  तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने भारत से विदेश ले जाई गईं प्राचीन कलाकृतियों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें अमूल्य धरोहर बताया और सरकार से उन्हें वापस लाये जाने की मांग की।उच्च सदन में भोजनावकाश के बाद तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय ने विशेष उल्लेख के माध्यम से प्राचीन कलाकृतियों से संबंधित मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी देश की संस्कृति में उस देश की कलाकृतियों का खास स्थान होता है जो उसकी अमूल्य धरोहर होती हैं। उन्होंने कहा ‘‘हमारी ऐसी कई अमूल्य धरोहर

Read More
National News

नई मुसीबत में खालिस्तानी अमृतपाल सिंह, हाई कोर्ट में सांसदी को चुनौती

चंडीगढ़ पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सांसद बनने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले विक्रमजीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अमृतपाल सिंह पर जानकारी छुपाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका पर हाईकोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है। फंडिंग, खर्च और चुनावी प्रचार का ब्यौरा नहीं दिया विक्रमजीत सिंह ने याचिका में आरोप

Read More
RaipurState News

कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर प्रारम्भ, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

रायपुर आम नागरिकों की समस्याओं के अब त्वरित निराकरण होगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कलेक्टोरेट में बनाए गए कॉल सेंटर में दूरभाष की चार लाईनों में लोगों की शिकायतें और समस्याएं दर्ज की जाएंगी। इसके लिए 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। समस्या दर्ज होेने के साथ ही लोगों के पास आएगा एसएमएस। कॉल सेंटर में दर्ज होने वाली समस्याओं

Read More
error: Content is protected !!