Day: March 23, 2025

Madhya Pradesh

स्वामी कृष्णानंद महाराज ने गौशाला से गायों के लापता होने पर जताई नाराजगी, मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गौशाला से 498 गायों के लापता होने के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। बगलामुखी मंदिर के संत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कार्रवाई न होने से नाराज होकर आश्रम छोड़ने और हिमालय जाने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी 3 बीघा जमीन में से आधी श्मशान और आधी कब्रिस्तान को दान करने का भी ऐलान किया है। स्वामी कृष्णानंद महाराज 23 मार्च 2025 को हिमालय के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने यह कदम गौशाला से गायों के लापता होने के मामले में न्याय

Read More
Madhya Pradesh

ऊर्जा मंत्री तोमर ने पर्यावरण संवारने और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने चलाई साइकिल

भोपाल ग्वालियर उप नगर के वाशिंदों को पर्यावरण सुरक्षा और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार की सुबह कांच मील न्यू कॉलोनी स्थित अपने निवास से हजीरा इंटक मैदान सब्जी मंडी तक साइकिल से पहुँचे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना और ताज़ी सब्जियां ख़रीदीं।   ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने समाज से स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवनशैली और हरियाली को अपनाने का आहवान करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करें

Read More
National News

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर चल रहा विवाद, बलराजे आवारे को पुलिस ने ल‍िया हिरासत में

संभाजीनगर महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच छत्रपति संभाजीराजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद बालराजे आवारे मुंबई से खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने के इरादे से निकले थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समृद्धि राजमार्ग पर अजंता इंटरचेंज के पास रोक दिया और छत्रपति संभाजी नगर जिले से बाहर भेज दिया। पुलिस ने उन्हें नोटिस भी जारी किया, इसके बावजूद आवारे छत्रपति संभाजी नगर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए।

Read More
Madhya Pradesh

नई करवट ले रहा है बिहार, वहां एनडीए की सरकार होना जरूरी: डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को भाजपा प्रदेष कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। भगवान राम

Read More
cricket

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, डक पर लौटे पवेलियन

चेन्नई आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम भिड़ रही हैं। इस मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा के लिए दिन आज अच्छा नहीं रहा। रोहित के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब उनका भी नाम शामिल हो गया है। रोहित डक पर लौटे पवेलियन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में रोहित शर्मा डक

Read More
error: Content is protected !!