Day: August 22, 2024

National News

बस के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत,घायलों का इलाज जारी, सुरक्षा बलों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया

लद्दाख लद्दाख के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लेह DC संतोष सुखदेवे ने बताया, आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यह पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद है। यह हादसा दुरबुक पहुंचने से 3 किलोमीटर पहले हुआ,

Read More
Madhya Pradesh

ज्ञान के स्रोत पुस्तकालय को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण, स्वचालन, नेटवर्किंग, डिजिटलीकरण, ग्रीन लाइब्रेरी और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय के महत्व जैसे विषयों पर चिंतन और विचार विमर्श जरूरी है। इससे पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और समसामयिक शिक्षा प्रणाली में उनकी उपयोगिता बनाए रखने का मार्ग प्रशस्त होगा। सूचना प्रौद्योगिकी के कारण बदलते परिवेश में पुस्तकालय समाज में ज्ञान के स्रोत की भूमिका निरंतर निभाते रहें, इसके लिए जरूरी है कि हम सभी पुस्तकालयों को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन

Read More
Madhya Pradesh

इसी माह होगी डेढ़ हजार से अधिक डॉक्टरों की पदस्थापना, विभागीय पोर्टल से की जाएगी निगरानी

भोपाल प्रदेश में बांडेड डाॅक्टरों की पदस्थापना के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस वर्ष से नई व्यवस्था शुरू की है। एमपी ऑनलाइन की जगह अब विभाग द्वारा तैयार पोर्टल के माध्यम से उनकी पदस्थापना की जाएगी। डाॅक्टरों को विभिन्न जिलों के 30 अस्पतालों का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। अपनी वरीयता के अनुसार सभी 30 विकल्प चुनना होगा। इसके बाद एमबीबीएस में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर उनकी पदस्थापना की जाएगी। लगभग 1850 डाॅक्टरों की पदस्थापना की जानी है। विकल्प नहीं भरने वालों

Read More
National News

नागपुर पुलिस स्टेशन में खईके पान बनारस वाला गाने पर डांस करने वाले 4 पुलिस वालों को पड़ा भारी, हुए सस्पेंड

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के नागपुर से एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी आपस में खाइके पान बनारस वाले गाने के धुन पर डांस कर रहे है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 अगस्त का है। जिसके बाद आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल यह मामला नागपुर क्षेत्र के पुलिस थाने का है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तहसील थाने में सुबह

Read More
Breaking NewsBusiness

भारत का मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-जुलाई की अवधि में बढ़कर 6.5 अरब डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली भारत का मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-जुलाई की अवधि में बढ़कर 6.5 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 40 प्रतिशत अधिक है। गुरुवार को जारी हुए इंडस्ट्री डेटा से यह जानकारी मिली है। भारत ने जुलाई के महीने में एक अरब डॉलर से अधिक के आईफोन का निर्यात किया है। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में मासिक आधार पर प्रदर्शन करीब ऐसा ही रहा है। इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत के कुल मोबाइल निर्यात का 70 प्रतिशत

Read More
error: Content is protected !!