Day: July 22, 2024

Madhya Pradesh

बाबा महाकाल की सवारी में पहली बार जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति

भोपाल उज्जैन में बाबा महाकाल की सावन महीने की पहली सवारी सोमवार को निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सवारी में पहली बार जनजातीय कलाकारों का दल प्रस्तुति दे रहा है। अब तक सवारी में केवल परंपरागत भजन मंडल दल ही शामिल होते थे। बाबा महाकाल की सवारी में धार-झाबुआ के भील जनजातीय दल के सदस्यों ने उत्साह से सहभागिता करते हुए भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से भागीदारी कर रहे हैं। प्रति सोमवार

Read More
Politics

सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं, उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार हो रही है नीट परीक्षा: प्रधान

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ से जुड़े मामले पर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में यह भी कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पिछले सात वर्षों में 70 पेपर लीक हुए हैं। शिक्षा मंत्री

Read More
Madhya Pradesh

अन्नदाताओं की समृद्धि का आधार है खेती : पीएचई मंत्री उइके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा में प्रतिवर्ष अनुसार अपने पैतृक खेत में धरती मां को प्रणाम कर अपने परिजन के साथ धान के पौधों का रोपण किया। उन्होंने बताया कि धान के पौधों का रोपा गांव के लोग आपस में मिलकर लगाते हैं इसलिए रोपा लगाने के लिए आपसी समन्वय जरूरी है। खेती करने के लिए सामुदायिकता की यह परम्परा हमें मिलनसार, सहृदय और विनम्र बनाती है। ये समाज की वो परंपराएं हैं जो संस्कृति रूपी पौधों का रोपण करती हैं।

Read More
Sports

प्ले स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर बने सानिया मिर्जा, मैरी कॉम और टीवी होस्ट रणविजय सिंह

नई दिल्ली  छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता और महिला युगल में पूर्व विश्व नंबर 1 सानिया मिर्जा, छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम और मशहूर टीवी होस्ट और अभिनेता रणविजय सिंह ब्रांड एंबेसडर के रूप में ‘प्ले स्पोर्ट्स’ से जुड़ गए हैं। प्ले स्पोर्ट का उद्देश्य स्कूलों के साथ काम करके, खेलों को विकसित करके, खेल के बुनियादी ढांचे का प्रबंधन करके, अकादमियों को चलाकर और जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की खोज करके भारत में एक स्थायी खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।

Read More
Movies

तिशा कुमार का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं बॉलीवुड हस्तियां

मुंबई बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार की कैंसर से मौत हो गई। तिशा की मौत को चार दिन हो गए हैं और आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बॉलीवुड हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं हैं। हालांकि इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी फिल्मी दुनिया के सितारे तिशा को श्रद्धांजलि पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक फूलों से सजी बड़ी वैन नजर आ रही है, जिसमें तिशा की

Read More
error: Content is protected !!