Day: May 22, 2022

Big newsDistrict Kanker

CG में नई पहल : 10 हजार ग्रीन हैंड प्रिंट लेकर बनाया लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड… इस तरह से रचा इतिहास… पर्यावरण को बचाने की ली शपथ…

इम्पैक्ट डेस्क. कांकेर। प्रकृति को बचाने के लिए कांकेर वन मंडल एक अनोखे प्रयास किया। विश्व जैव विविधता दिवस पर ग्रीन हैंड प्रिंट इकट्ठा कर लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने में लगा है। कांकेर के न्यू बस स्टैंड के पास महाराणा प्रताप चौक पर 10 हजार ग्रीन हैंड प्रिंट लेकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। ईको क्लब बिलासपुर से आए 15 बच्चों के सहयोग सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बच्चे हो या बड़े लोग सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ

Read More
District RaipurGovernment

CM भूपेश बघेल ने अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन… एक ही छत के नीचे होगा सभी प्रकार के कैंसर का इलाज…

इम्पैक्ट डेस्क. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘राज्य कैंसर संस्थान‘ का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कैंसर संस्थान कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा और आगामी एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कैंसर मरीजों को इस संस्थान के माध्यम से कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। एक ही छत

Read More
National News

क्या कुतुब मीनार परिसर में होगी खुदाई? केंद्र ने बताई सच्चाई…

इम्पैक्ट डेस्क. काशी की ज्ञानवापी मस्जिद में पाए गए कथित ‘शिवलिंग’ के बाद अब कुतुब मीनार (Qutub Minar) को लेकर छिड़े विवाद के बीच इस ऐतिहासिक परिसर में भी खुदाई कर हकीकत जानने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि परिसर में अनेक मूर्तियां विभिन्न स्थानों पर रखी हुई हैं। बीते दिनों हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस परिसर के पास हनुमान चालीसा पाठ करके कुतुब मीनार का नाम बदलकर ‘विष्णु स्तंभ’ रखने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा दावा किया जा रहा है कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा कुतुब

Read More
Big news

कुत्ते से बचकर भाग रहा 6 साल का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा… 100 फुट पर अटका… बोरवेल में पाइप डालकर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है…

इम्पैक्ट डेस्क. होशियारपुर में गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा पास में खेल रहा था। इस दौरान एक कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ गया। उससे बचने के लिए बच्चा भागा और खुले पड़े बोरवेल के करीब दो ढाई फुट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया और सिर के बल बोरवेल में जा गिरा। बताया जाता है कि

Read More
National News

2,251 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी… प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए वायु सेना ने संभाला मोर्चा…

इम्पैक्ट डेस्क. असम में आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। यहां कई इलाके डूब चुके हैं। जन-जीवन अस्त व्यस्त है। आंकड़ों के मुताबिक, करीब  29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बाढ़ग्रस्त इलाकों में मदद के लिए वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के जवान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित इलाकों में ले जा रहे हैं। वहीं मुख्य मार्ग से कट चुके क्षेत्रों में राहत सामग्री भी पहुंचा रहे हैं। भारतीय वायु सेना की

Read More
error: Content is protected !!