कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को राजभवन से जोर का झटका लगा, मंदिरों पर टैक्स से संबंधित बिल लौटाया
बेंगलुरु कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को राजभवन से जोर का झटका लगा। राज्य में 10 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले मंदिरों पर आयकर लगाने से संबंधित विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इन्कार करते हुए राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इसे राज्य सरकार को वापस लौटा दिया। उन्होंने विधेयक और ज्यादा स्पष्टीकरण के साथ फिर से देने का निर्देश दिया है। साथ ही पूछा है कि क्या राज्य सरकार के पास अन्य धार्मिक संस्थानों को इसमें शामिल करने के लिए कोई प्रविधान है। राजभवन की ओर से कहा गया है
Read More