Day: July 21, 2024

National News

वीना जॉर्ज ने दी जानकारी, कोरोना के बाद अब निपाह वायरस ने डराया, केरल में 14 साल के लड़के की हुई मौत

केरल केरल में मलप्पुरम के 14 वर्षीय लड़के की निपाह वायरस से रविवार को मौत हो गई। उसका कोझिकोड के अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी। जॉर्ज ने बताया कि पांडिक्कड़ निवासी लड़के को रविवार सुबह 10.50 बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा, ‘पीड़ित को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे बचाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। सुबह 11.30 बजे उसकी

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तालाब में डूबा मासूम बच्चा, उतराता मिला शव

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिबरा निवासी सात वर्षीय कुश कुमार अपने साथियों के साथ कल शाम को नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया हुआ था। मासूम के देर रात तक घर

Read More
Sports

भारतीय लड़के और लड़कियां विश्व जूनियर स्क्वाश टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में

ह्यूस्टन (अमेरिका) भारतीय लड़कों और लड़कियों ने यहां विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप की टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उनका मुकाबला क्रमश: दक्षिण कोरिया और मलेशिया से होगा जो उनसे रैंकिंग में ऊपर हैं। लड़कों ने प्रीक्वार्टर फाइनल में कनाडा को 2-0 से हराया और अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया से होगा। लड़कियों की टीम अपने अंतिम लीग मैच में हांगकांग से 1-2 से हार गयी जिससे ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहने पर अब उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया से होगा।

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-रायपुर के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे गजराज बांध, बांध का जनभावना के अनुरूप विकास और सौंदर्यीकरण का दिया भरोसा

रायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज गुरूपूर्णिमा पर राजधानी रायपुर के बोरिया खुर्द में गजराज बांध में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 230 एकड़ में फैले गजराज बांध के चारों ओर अलग-अलग चरणों में 230 पौधे लगाए जाएंगे। इसके द्वितीय चरण में आज उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और विधायक श्री मोती लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और बोरियावासियों ने ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के अंतर्गत 101 पौधे लगाए। बोरिया खुर्द गजराज

Read More
Sports

बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम नहीं बदला जाएगा: ओडिशा के मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के ‘बीजू पटनायक खेल पुरस्कार’ का नाम नहीं बदला जाएगा। खेल और युवा सेवा विभाग ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार के लिए दिशानिर्देश जारी कर इसका नाम बदलकर ‘राज्य क्रीड़ा सम्मान’ कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार का नाम बदलने के बारे में उन्हें प्रेस से ही पता चला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पुरस्कार से बीजू पटनायक का नाम हटाने का कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने

Read More
error: Content is protected !!