Day: July 21, 2024

RaipurState News

रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया। उन्होंने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि- अमेरिका, इंग्लैंड और जापान में हिंदुस्तानी होटल लिखा होता है, लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। ऐसी स्थिति हमारे देश में नहीं बननी चाहिए और इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। जहां भी वेज-नॉनवेज दोनों मिलता है, तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। प्रशासन की टीम ने बड़े खाद्य संस्थानों में दी दबिश दूसरी

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-रायगढ़ पहुंचे मंत्री नेताम, कोई भी काम नहीं होगा बाधित

रायगढ़. प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम 20 जुलाई की दोपहर रायगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होनें के पश्चात पत्रकारों से चर्चा की। नेताम ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक किस तरह पहुंचाई जा रही है इस संबंध में अभी बैठक आयोजित होगी। नेताम ने रायगढ़- जशपुर सड़क निर्माण में देरी के संबंध में कहा कि बरसात का मौसम आ जाने के कारण सड़क निर्माण में देरी हो रही है। लेकिन सरकार के इरादे नेक और बुलंद हैं

Read More
Madhya Pradesh

भारतीय संस्कृति में गुरूजनों का स्थान सर्वोच्च: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरुजनों का स्थान सर्वोच्च है। गुरू शिक्षा के साथ ही ज्ञान का प्रसार भी करते हैं। वे अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुजनों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरुजनों के सम्मान के लिए अब प्रदेश में हर वर्ष सभी स्कूल और कॉलेजों में गुरूपूर्णिमा का महापर्व मनाया जाएगा। विद्यार्थियों को गुरुओं की महत्ता बताई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस आयोजन

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर शिक्षण संस्थाओं में गुरू पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में गुरू पूर्णिमा को उत्साहपूर्वक मनाने की शुरूआत की गई है। उनके निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में गुरूजनों और शिक्षकों का सम्मान किया गया और विद्यार्थियों ने आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू-शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला। विद्यालयों में “प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव” विषय पर निबंध लेखन आयोजित किया गया। राज्य शासन द्वारा विश्व विद्यालयों में पूर्व से प्रचलित “कुलपति” नाम को परिवर्तित कर

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-रायगढ़ के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, गुरु पूर्णिमा पर पर किए गुरु दर्शन

रायगढ़/रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन लिए। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने परिसर में

Read More
error: Content is protected !!