Day: June 21, 2024

National News

महाराष्ट्र में जलगांव जिले के जामनेर में पुलिस थाने पर पथराव, 14 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में जलगांव जिले के जामनेर में छह वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को सौंपे जाने की मांग कर रहे कुछ लोगों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया जिसमें कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पथराव की यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जामनेर पुलिस थाने के बाहर हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जामनेर के चिंचखेड़ा शिवार गांव में 11

Read More
RaipurState News

आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : श्री अरुण साव

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने कोरबा को प्रदेश में आदर्श जिले के रूप में पहचान दिलाने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता से पहुँचाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। बहुमूल्य खनिज

Read More
Politics

सुनीता केजरीवाल ने जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा, कहा- तानाशाही की सारी हदें पार

नई दिल्ली सुनीता केजरीवाल ने जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की जमानत का आदेश अपलोड होने से पहले ही ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई। वे ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह आतंकवादी हों। तानाशाही ने सारी हदें पार कर दी हैं, हमें उम्मीद है कि हाईकोर्ट न्याय करेगा। क्या यह राजनीति करने का समय है? सुनीता केजरीवाल ने जेल से सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं। क्या यह राजनीति करने का समय है?

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त, पुलिस से बचने मलकानगिरी के पहाड़ो में छिप रहे नक्सली

जगदलपुर/बस्तर. बस्तर जिले में चल रहे लगातार नक्सली अभियान से घबराए नक्सली इन दिनों ओड़िसा के पहाड़ो से लेकर जंगल में पनाह ले रहे हैं। वहीं मलकानगिरी पुलिस भी इन दिनों नक्सलियों के टॉप लीडरों के ऊपर नजर बनाए हुए है। जिसके चलते मलकानगिरी पुलिस ने ओड़िसा के रिजर्व फारेस्ट एरिया में चट्टानों के बीच छिपाकर रखे हथियार के साथ ही विस्फोटक सामग्री जब्त किया है। बताया जा रहा है कि मलकानगिरी पुलिस ने ओडिशा के रिजर्व फारेस्ट एरिया में नक्सली डंप को जब्त करने में सफलता हासिल किया है,

Read More
National News

नीट पेपर लीक मामला: खुलासे में आया रवि अत्री का नाम, मेरठ जेल में बंद है यूपी पुलिस भर्ती लीक का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली नीट पेपर लीक मामले में रोजाना नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब इस केस में रवि अत्री गैंग का नाम सामने आया है। रवि अत्री फिलहाल उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसके गैंग ने पटना और नालंदा के बॉर्डर से नीट परीक्षा का पेपर लीक करवाया था। उसका नाम यूपी में कई परीक्षाओं के पेपर लीक में पहले आ चुका है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का वह मास्टरमाइंड है। मीडिया सूत्रों के हवाला से दावा

Read More
error: Content is protected !!