सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने सायकल पर निकले निगम आयुक्त
उज्जैन स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और उसमें आवश्यक सुधार कार्य करने हेतु शुक्रवार को निगम आयुक्त आशीष पाठक साइकल पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ निकले। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 5 अंतर्गत वार्डों का भ्रमण किया गया। वहां मुख्य रूप से झोन कार्यालयों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर जो अतिक्रमण हो रहा है उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए
Read More