Day: January 21, 2025

Madhya Pradesh

विमुक्त जाति के 5 छात्रावासों में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी परीक्षा दें हंसते-हंसते कार्यक्रम संचालित करेगा

भोपाल प्रदेश के विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग और विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के बीच मंगलवार को विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में एमओयू हुआ। प्रदेश के विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग के 5 छात्रावासों में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की भोपाल शाखा “परीक्षा दें हंसते-हंसते” और संस्कार वर्ग की नियमित गतिविधियां संचालित करेगा। एमओयू में छात्रावास के बालक-बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों को शामिल किया गया है। विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु विभाग की ओर

Read More
Madhya Pradesh

पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य को प्रदेश की ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ समिति के लिए बीजेपी का संयोजक नियुक्त किया गया

भोपाल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य को प्रदेश की ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ समिति के लिए भारतीय जनता पार्टी का संयोजक नियुक्त किया गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने न्यायमूर्ति रोहित आर्य को पुष्यमित्र भार्गव के साथ संयोजक नियुक्त किया है. आर्य पिछले साल जुलाई में रिटार्यड होने के तीन महीने बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. पूर्व न्यायाधीश ने कई ऐसे मामलों की सुनवाई की, जो सुर्खियों में रही. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 2021 में

Read More
Madhya Pradesh

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नेचर कैम्प

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पुरानी जाटखेड़ी के 48 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कैम्प में भाग लिया। वन विहार के विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन और वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही वन एवं वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ भी करायी गयीं। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया। कैम्प में छात्र-छात्राओं

Read More
Madhya Pradesh

किसानों को कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी की उपलब्धता

भोपाल राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये संकल्पित होकर कार्य कर रही है। कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग द्वारा संचालित खाद्य एवं पोषण सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत 5 लाख 15 हजार 772 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना से 66 हजार 412 किसानों को लाभ मिला है। इनके अंतर्गत किसानों को सस्ते दाम पर बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी उपलब्ध करवाई जा रही है। केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘आत्मा’ कार्यक्रम अंतर्गत कृषि

Read More
Madhya Pradesh

मंत्री सारंग ने तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी, भोपाल में तृतीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने शूटिंग अकादमी में नवनिर्मित रिसेप्शन भवन और स्टाफ क्वार्टर एवं मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में बने स्टॉफ क्वार्टर और अस्तबल का लोकार्पण भी किया। मंत्री श्री सारंग ने स्व. श्री दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. श्री दिग्विजय सिंह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 1999 से 2010 तक एनआरएआई (नेशनल राइफल

Read More
error: Content is protected !!