Day: September 20, 2024

National News

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान, दो दर्जन से अधिक घायल

श्रीनगर जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। ब्रेल वॉटरहेल इलाके में बस खाई में गिर गई। अधिकारी के मुताबिक, बस में बीएसएफ के 36 जवान भरे थे। सड़क से फिसलने के बाद बस खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में बीएसएफ के

Read More
Politics

संजय राउत ने कहा- महाविकास अघाड़ी में मतभेद नहीं, हम खुलकर हर मसले पर करेंगे चर्चा

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को सीट शेयरिंग पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि सीट शेयरिंग को चल रही किसी भी बयानबाजी पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने कहा, “अगर किसी सीट को लेकर मतभेद सामने आता है, तो हम साथ मिलकर बैठक करेंगे और इसके बाद फैसला लिया जाएगा, फिलहाल इस संबंध में जो भी खबरें चल रही हैं, उस पर ध्यान न देना ही मुनासिब रहेगा।

Read More
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर भी होगा

भोपाल मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के गोदामों में खराब हो रहे अनाज का विक्रय अब प्रदेश के बाहर गैर लाइसेंसी पार्टी को भी बेचा जा सकेगा। मार्कफेड प्रदेश के अंदर समर्थन मूल्य पर कृषि उपजों का क्रय कर उन्हें अपने गोदामों में रखता है। लंबे समय तक अनाज गोदामों में रखे रहने पर वह खराब हो जाता है। मार्कफेड अपने गोदाम में रखी कृषि उपज का विक्रय उन्हीं व्यापारियों को कर सकता था, जिनके पास मप्र के अंदर मंडी समिति में लाइसेंस है। इसके अलावा किसी अन्य

Read More
Madhya Pradesh

जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला, अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा

पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां की जामा मस्जिद में तिरंगा लगा हुआ था, जिसमें अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा गया था। इस मामले में बजरंग दल की ओर से अजयगढ़ पुलिस को कार्रवाई के लिए एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। इस मामले में विहिप व बजरंग दल ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अज्ञात व्यक्ति ने किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया

Read More
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा, राशि स्वीकृत

भोपाल मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने 117 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। कैम्पा फंड की यह राशि विस्थापन में व्यय की जाएगी। प्रदेश के दो जिलों सागर एवं दमोह जिले में नौरादेही टाइगर रिजर्व आता है। ऐसे में सागर जिले वाले हिस्से में सिमरिया, बोमा राजस्व, बोमा राजस्व वन ग्राम, मानेगांव राजस्व, मानेगांव वन ग्राम तथा वन्यप्राणी वनमंडल ग्राम एवं दमोह जिले वाले हिस्से में मलकुही डोंगरगांव गांव में कुल

Read More
error: Content is protected !!